Sport : IND vs AFG: राष्ट्रगान से पहले अचानक बजा 'वंदे मातरम', दिल्ली के मैदान पर हैरान रह गए भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी #INA

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. यह सीरीज इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि भारत की सरजमीं पर अफगानिस्तान मेजबानी कर रहा है, लेकिन इस सीरीज के पहले T20 मैच से ठीक पहले एक और ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला जब स्टेडियम में भारत के राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से ठीक पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ बजाया गया. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा मेजबान के रूप में भारतीय फैंस के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान क्यों हैरान हुए सभी?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच शुरू होने से पहले जब भारत और अफगानिस्तान के दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर कतार में खड़ी हुईं, तो स्टेडियम में अचानक एक अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिला. भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बजने के बजाय, वहां पहले भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ बजाया गया. हालांकि, जैसे ही यह गीत समाप्त हुआ, तुरंत उसके बाद भारतीय राष्ट्रगान बजाया जाने लगा, जिससे किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं रहा.
इसके पीछे क्या है सरकारी नियम?
इस घटना का सीधा कनेक्शन गृह मंत्रालय के एक नए नियम से है. इसी साल की शुरुआत में 28 जनवरी को गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर पहली बार एक आधिकारिक गाइडलाइन जारी की थी. इस निर्देश के अनुसार, अब किसी भी आधिकारिक या बड़े समारोह में ‘वंदे मातरम’ के सभी छह छंद गाए जाएंगे. इस पूरे गीत को गाने में लगभग 3 मिनट 10 सेकंड का समय लगता है. दिल्ली के मैदान पर भी इसी नए नियम का पालन किया जा रहा था.
Vande Mataram played at Arun Jaitley Stadium before National Anthem 🇮🇳
Read here 👉 https://t.co/59JtEDI8JC#AFGvIND #VandeMataram pic.twitter.com/9urvWk9Dk5
— Sportstar (@sportstarweb) September 13, 2026
ऐसी है भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती.
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.
IND vs AFG: राष्ट्रगान से पहले अचानक बजा 'वंदे मातरम', दिल्ली के मैदान पर हैरान रह गए भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,