यूपी – पीलीभीत: सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए युवक ने कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट – INA

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहली पत्नी के रहते एक युवक ने खुद को अविवाहित दर्शाकर दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

बरेली जिले के गुलड़िया गांव निवासी अरविंद कुमार की शादी गीता देवी पुत्री जसवंत कुमार निवासी मंडरिया, थाना न्यूरिया के साथ 24 अप्रैल 2021 को हुई थी। दंपती का एक पुत्र है। गीता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया। बाद में बच्चे समेत घर से निकाल दिया गया। उसने परिवार न्यायालय में भरण-पोषण का मुकदमा दायर किया था, जो विचाराधीन है। 

आरोप लगाया कि मुकदमा विचाराधीन होने के दौरान अरविंद ने परिजनों और अन्य लोगों के साथ मिलकर दूसरी शादी की योजना बनाई। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बर्रामऊ निवासी सुमन देवी का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण कराते समय अरविंद ने खुद को अविवाहित बताया। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button