Technology, आज से शुरू हुआ गणेश चतुर्थी का पर्व: एआई से फ्री में कैसे बनाएं पर्सनल इनविटेशन-ग्रीटिंग्स? जानें प्रॉम्प्ट्स – Ganesh Chaturthi, Create Personalized Ai Greetings, Invitations With These Prompts — INA

सार
आज यानी 14 सितंबर से गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप इस बार अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को साधारण मैसेज के बजाय एआई की मदद से पर्सनलाइज्ड इनविटेशन और ग्रीटिंग कार्ड भेजना चाहते हैं, तो यहां जानिए पांच खास प्रॉम्प्ट्स और एआई इमेज बनाने का आसान तरीका।
गणेश चतुर्थी पर लोगों के घरों में बप्पा के स्वागत और पूजा की तैयारियां खास अंदाज में की जाती हैं। अब भक्त पुराने और सामान्य तस्वीरों वाले मैसेज भेजने के बजाय एआई की मदद से खास शुभकामना संदेश तैयार कर सकते हैं। क्या आपको मालूम है कि आप भी चैटजीपीटी जैसे एआई टूल की मदद से अपनी साफ फोटो अपलोड करके खास इनविटेशन, ग्रीटिंग या पोस्टकार्ड तैयार करवा सकते हैं? इसमें फोटो की मौजूदा सजावट को बरकरार रखते हुए बैकग्राउंड, लेआउट और आर्ट स्टाइल में बदलाव भी कराया जा सकता है।
अगर आपके पास अपने घर की गणपति सजावट की फोटो है, तो ये पांच प्रॉम्प्ट आपके काफी काम आ सकते हैं…
1. अपने बप्पा के सेटअप वाला व्हाट्सएप इनविटेशन
अगर आपने घर में गणपति की स्थापना के लिए फूलों और बैकड्रॉप की खास सजावट की है, तो उसकी फोटो से व्हाट्सएप के लिए पर्सनलाइज्ड इनविटेशन तैयार किया जा सकता है। इसके लिए इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें…
Use this photograph of our Ganpati setup to create a portrait invitation for WhatsApp. Preserve the idol’s appearance and the existing decorations. Keep the photograph central, with a simple border and clearly readable text inviting guests: [your personalized text], followed by [family name, date, time and address]. Use only the details I’ve supplied.
इसमें अपने परिवार का नाम, मिलने की तारीख, समय, पता और इनविटेशन मैसेज जोड़ सकते हैं।
2. घर के दरवाजे से शुरू करें गणपति इनविटेशन
आपके घर का एंट्रेंस भी गणपति उत्सव की पहचान का हिस्सा हो सकता है। उसकी फोटो को एआई की मदद से एक खूबसूरत इलस्ट्रेटेड इनविटेशन में बदला जा सकता है। इसके लिए इस प्रॉम्प्ट को एआई टूल पर डालें…
Turn this photograph of our entrance into a warm, hand-painted Ganesh Chaturthi invitation. Keep the doorway recognisable and include these decorations. [describe what you’re using this year]. Leave space for this exact message: [invitation and visit details]. Use soft colours drawn from the photograph and make the text easy to read on a phone.
इससे तैयार कार्ड को व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर आसानी से शेयर किया जा सकता है।
3. दूर बैठे अपनों को भेजें घर की सजावट
अगर परिवार या कोई करीबी इस बार गणपति उत्सव में आपके साथ नहीं है, तो घर की सजावट की फोटो से उसके लिए खास डिजिटल पोस्टकार्ड बनाया जा सकता है। इसके लिए यह प्रॉम्प्ट काम आ सकता है।
Use this photograph of our Ganesh Chaturthi celebration to create an illustrated postcard for [name], who is away this year. Preserve these familiar details: [details]. Use a gentle watercolour style and include only this message: ‘[your personal wish]’. Keep the scene intimate and leave people out of the illustration.
इसमें उस व्यक्ति का नाम और अपनी निजी शुभकामना शामिल कर सकते हैं।
4. अपनी पसंद के हिसाब से बनाएं गणपति ग्रीटिंग
अगर आप किसी खास व्यक्ति या परिवार को अलग अंदाज में गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो एआई से अपनी पसंद के फूल, रंग और डेकोरेशन के साथ ग्रीटिंग तैयार कर सकते हैं। इसके लिए यह प्राम्प्ट उपयोग करें।
Create a Ganesh Chaturthi greeting for [person or family]. Include a respectful illustration of Ganpati, with [preferred flowers, colours or decorative details] and this exact message: ‘[your wish]’. Use an understated paper-cut illustration style, with clear lettering and enough space around the artwork. Sign it ‘[name]’.
इसमें अपनी पसंद के रंग, फूल और शुभकामना संदेश डालकर इसे पर्सनलाइज किया जा सकता है।
5. पुरानी गणपति की यादों को दें नया अंदाज
अगर आपके पास पिछले वर्षों की गणपति सेलिब्रेशन की कोई पुरानी फोटो है, तो उसे भी एआई की मदद से इस साल की शुभकामना में बदला जा सकता है। इसके लिए यह प्रॉम्प्ट काफी काम का साबित हो सकता है।
Use this older photograph as the reference for a Ganesh Chaturthi keepsake card. Create a softly illustrated version of the setup, preserving [specific visible details]. Keep unclear areas simple rather than inventing them. Add this exact greeting: ‘[message]’. Retain the colours and modest scale of the original celebration.
इस तरह पुरानी फोटो में मौजूद खास सजावट और यादों को बरकरार रखते हुए नया डिजिटल कार्ड बनाया जा सकता है।
एआई से फ्री में फोटो इनविटेशन कैसे बनाएं?
अगर आप चाहते हैं कि आपकी असली फोटो या गणपति की सजावट का लुक ज्यादा न बदले, तो प्रॉम्प्ट में साफ लिखें कि मौजूदा मूर्ति, सजावट, रंग और जरूरी विजुअल डिटेल को बरकरार रखा जाए।
वहीं, इनविटेशन में नाम, पता, तारीख या समय जैसी जानकारी डालते समय एआई को सिर्फ वही जानकारी इस्तेमाल करने के लिए कहें जो आपने दी है। इससे गलत या काल्पनिक जानकारी जुड़ने की संभावना कम होगी।