Sport : IND vs AFG: अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी, अजमतुल्लाह उमरजई की फिफ्टी, अफगानिस्तान ने भारत को दिया 157 रनों का लक्ष्य #INA

IND vs AFG 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20I सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 156 रनों का स्कोर बनाया है. यानी टीम इंडिया को अब जीत के लिए 157 रन बनाने होंगे. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की पारी खेली. जबकि मोहम्मद नबी ने 33 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली.

जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान को दिए शुरुआती झटके

भारत के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की पारी का आगाज कप्तान इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने किया, लेकिन दोनों टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए. पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान को पहला झटका दिया. उन्होंने ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज को दूसरी ही गेंद पर चलता किया. अफगानिस्तान ने 2 ओवर में एक विकेट पर 18 रन बना लिए हैं. 

43 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान की आधी टीम लौट गई थी पवेलियन

इसके बाद 7वें ओवर तक 43 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई. कप्तान इब्राहिम जादरान के रूप में अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा था, वो 11 रन बनाकर रनआउट हो गए थे. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने सेदिकुल्लाह अटल को आउट कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया. सेदिकुल्लाह अटल ने 13 गेंद पर 13 रन बनाए. इसके बाद अगले ओवर में अक्षर पटेल ने गुलबदीन नायब को 2 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिर दरविश रसूली को वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया, दरविश रसूली 2 रन बनाकर चलते बने.

उमरजई और नबी के बीच हुई 83 रनों की साझेदारी

इसके बाद अफगानिस्तान की लड़खड़ाती पारी को अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी ने संभाला और छठे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर अर्शदीप सिंह ने नबी को आउट कर उस पनपती साझेदारी को तोड़ा. नबी 27 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए, फिर राशिद खान को 1 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने चलता किया. इसके बाद नूर अहमद बिना खाता खोले रनआउट हो गए. 

अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली 64 रनों की तूफानी पारी

वहीं अजमतुल्लाह उमरजई आखिरी तक टिके रहे और टीम को एक लड़ाई लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया. अजमतुल्लाह उमरजई ने 44 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौका और 4 छक्का शामिल रहा. वहीं मुजीब उर रहमान नाबाद 9 रन बनाए.

ऐसी है भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती. 

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी. 

यह भी पढ़ें:  IND vs AFG: राष्ट्रगान से पहले अचानक बजा ‘वंदे मातरम’, दिल्ली के मैदान पर हैरान रह गए भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी

IND vs AFG: अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी, अजमतुल्लाह उमरजई की फिफ्टी, अफगानिस्तान ने भारत को दिया 157 रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button