UP News: Aaj Ka Mausam: तेज हवाएं-बारिश… UP-दिल्ली में बरसेंगे बदरा, बिहार-झारखंड और MP में येलो अलर्ट जारी – INA

Aaj Ka Mausam: देशभर में इन दिनों मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. अधिकांश राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक जमकर बारिश हो रही है. 14 सितंबर यानी आज भी कहीं तेज बारिश हो सकती है, तो कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

मौसम विभाग ने आज देश की राजधानी दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभवना जताई है. आज राज्य का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभवना है. 16 सितंबर को भी राज्य में हल्की बारिश हो सकती है.

यूपी में हल्की बारिश तो बिहार-झारखंड में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आज अलग-अलग जगहों पर बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है, लेकिन प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है. पश्चिमी, पूर्वी, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. आज बिहार के 17 जिलों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान चल सकता है. मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. झारखंड के भी 14 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने आज से 17 सितंबर तक हरियाणा और पंजाब में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. आज पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश और कुछ इलाकों में तेज आंधी देखने को मिल सकती है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट है. छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर भारी बारिश-आंधी चल सकती है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज से 19 सितंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई इलाको में आज से 17 सितंबर तक व्यापक बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 सितंबर तक गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. तमिलनाडु में भारी बारिश भी हो सकती है. केरल में आज से 16 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना में भी आज बारिश का दौर जारी रह सकता है. आंध्र प्रदेश के भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में आज देहरादून के साथ-साथ टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, तो कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है. जम्मू कश्मीर के कई जिलों में आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: MP: कुकड़ीखापा वाटरफॉल में फंसे 4 युवक, 150 फीट ऊपर से गिरते पानी के बीच चट्टान पर बैठे रहे, SDERF ने किया रेस्क्यू

Aaj Ka Mausam: तेज हवाएं-बारिश… UP-दिल्ली में बरसेंगे बदरा, बिहार-झारखंड और MP में येलो अलर्ट जारी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button