UP News: प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया… फिर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या में किसने दिया साथ? – INA

Raebareli Murder: यूपी के रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव में ग्राम प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की कथित प्रेमिका, उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका ने ही फोन करके प्रेमी रमाकांत को मिलने के लिए गांव बुलाया था.
उसके गांव पहुंचने के बाद पति और देवर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रमाकांत का खैरहनी गांव निवासी सोनी से प्रेम संबंध था. सोनी शादीशुदा थी. आरोप है कि सोनी ने रमाकांत को फोन करके मिलने के लिए खैरहनी गांव बुलाया.
रमाकांत की बेरहमी से पिटाई की
रमाकांत के गांव पहुंचते ही सोनी ने अपने पति सुरेंद्र और देवर वीरेंद्र के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया. आरोप है कि तीनों ने रमाकांत की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने सोनी, उसके पति सुरेंद्र और देवर वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. इस हत्याकांड के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में मारपीट की घटना से जुड़े दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया. पुलिस ने वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया है.
तीनों आरोपी भेजे गए जेल
पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस अब हत्या की पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ने के साथ-साथ वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है. प्रेम संबंध को लेकर हुए इस हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है.
ये भी पढ़ें: परिधान-तिलक और शुचिता पर ध्यान, मोबाइल पर बैन राम मंदिर के पुजारियों के लिए नई व्यवस्था
प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया… फिर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या में किसने दिया साथ?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,