Sport : मोहसिन नकवी की क्या शुरू हो चुकी है ACC अध्यक्ष पद की उल्टी गिनती? जानें कब छिन जाएगी कुर्सी #INA

Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार भी उनकी चर्चा का कारण एशिया कप की ट्रॉफी से जुड़ा विवाद है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है, लेकिन टीम इंडिया ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया. खिलाड़ियों के इस बहिष्कार के बाद नकवी एक बार फिर मंच पर अकेले ही ट्रॉफी के साथ रह गए. इससे पहले, पुरुष एशिया कप के दौरान भी भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी नहीं ली थी और नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए थे. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मोहसिन नकवी आखिर कब तक ACC के चेयरमैन पद पर काबिज रहेंगे? आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं.
चैंपियन बनने के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिली ट्रॉफी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को फाइनल में 72 रनों से हराया और एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. हालांकि, खिताबी जीत के बावजूद टीम इंडिया को विजेता ट्रॉफी नहीं मिल सकी. दरअसल, इस टूर्नामेंट का आयोजन एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) करता है, जिसके मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन नकवी हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ भी हैं.
नियमों के मुताबिक मोहसिन नकवी को ही मंच पर ट्रॉफी सौंपने आए थे, लेकिन भारतीय टीम का रुख पहले से बिल्कुल साफ है कि वे उनके हाथों से कोई अवॉर्ड या ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे. टीम के इस कड़े स्टैंड की वजह से महिला एशिया कप 2026 की चमचमाती ट्रॉफी भी अब खिलाड़ियों के पास जाने के बजाय सीधे ACC के हेडक्वार्टर चली गई है. इसका मतलब यह हुआ कि भारत की पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीते गए कुल दो एशिया कप टूर्नामेंट्स की ट्रॉफियां इस राजनीतिक तनातनी के चलते क्रिकेट फैंस को टीम इंडिया के हाथों में दिखने के बजाय ACC दफ्तर में मौजूद है.
पिछले साल ही भारत ने एशिया कप का जीता था खिताब
क्रिकेट के मैदान पर भारत और मोहसिन नकवी के बीच का यह गतिरोध नया नहीं है. इससे पहले, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में जब भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था, तब भी ACC अक्ष्यक्ष होने के नाते नकवी को ही ट्रॉफी देनी थी, लेकिन टीम इंडिया ने PCB के चीफ के हाथों से चमचमाती ट्रॉफी लेने से करने से साफ इनकार कर दिया था. इसके बाद नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए थे. ठीक वैसा ही नजारा अब महिला एशिया कप में भी देखने को मिला. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के चैंपियन बनने के बाद भी बिना ट्रॉफी को वापस लौटना पड़ा.
Mohsin Naqvi’s term as ACC Chairman ends on April 2027.
– Naqvi won’t get one more term and he won’t get any support from other ACC members. [Kushan Sarkar]
The next Asia Cup is on June 2027. ⏳ pic.twitter.com/rlSwEGIdIB
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 14, 2026
कब तब ACC अध्यक्ष रहेंगे मोहसिन नकवी
एशियन क्रिकेट काउंसिल की 2 साल की रोटेशन पॉलिसी के तहत मोहसिन नकवी का कार्यकाल अप्रैल 2027 में समाप्त हो रहा है. इसके बाद भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में से किसी अन्य देश का नया अध्यक्ष चुना जाएगा. हालिया विवादों और आंतरिक समर्थन की कमी के कारण नकवी के दोबारा अध्यक्ष बनने की कोई संभावना नहीं है. बता दें कि अगला पुरुष एशिया कप जून 2027 में बांग्लादेश में वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. यानी जब यह बड़ा टूर्नामेंट शुरू होगा, तब तक नकवी पद से हट चुके होंगे और एशिया कप का आयोजन नए ACC अध्यक्ष की देखरेख में समाप्त होगा.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में इस खिलाड़ी का होगा बड़ा प्रमोशन, वनडे सीरीज में मिलेगा शानदार प्रदर्शन का इनाम
मोहसिन नकवी की क्या शुरू हो चुकी है ACC अध्यक्ष पद की उल्टी गिनती? जानें कब छिन जाएगी कुर्सी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,