आगरा में एमकॉम की छात्रा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का आरोप लगाते हुए अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट के आदेश पर शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शाहगंज थाना क्षेत्र की छात्रा ने पुलिस को बताया कि मुरली विहार कॉलोनी निवासी सनी से तीन साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए और ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगा। उन्होंने अपने घर में नहीं बताया लेकिन आरोपी के घरवालों को इसकी जानकारी थी।
1 सितंबर को आरोपी सनी अपनी मां और अन्य परिजन के साथ उनके घर आया। धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो मोहल्ले में बदनामी कर देंगे। बाद में पता चला कि 19 जुलाई को आरोपी ने किसी और लड़की से सगाई कर ली थी। इसके बावजूद शादी का वादा करते हुए शारीरिक शोषण करता रहा।