Sport : Explainer: वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया में क्यों होगी उथल-पुथल? 1 या 2 नहीं बल्कि 6 खिलाड़ी होंगे स्क्वाड से बाहर #INA

Team India Squad For West Indies ODI series : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम सितंबर में भारत के दौरे पर आ रही है. इस सीरीज में पर टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के साथ 3 वनडे मैच और 5 टी20 मुकाबले खेले हैं. वनडे मैचों की शुरुआत 27 सितंबर से होने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज के साथ खेलेगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन जल्द ही होने वाला है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, टीम इंडिया के प्रमुख सिलेक्टर अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली चयन समिति जल्द ही वेस्टइंडीज सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर सकती है.
टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान 16 सितंबर को किया जा सकता है. इस स्क्वाड में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. उनको रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिलेगा. वहीं बॉलिंग लाइनअप में कुछ ऐसे खिलाड़ियों के वापसी करने की उम्मीद है, जो काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. इनमें मोहम्मद सिराज का नाम शामिल हैं.
Indian team for the West Indies ODIs is likely . be announced on September 16th. – [Kushan Sarkar]
– Captain Shubman Gill will return for white-ball series on Sep 27. 🥶🔥 pic.twitter.com/ityuuQ7omU
— Naji (@Naji_Gill_77) September 13, 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज में कुछ बड़े और चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिल सकते हैं क्योंकि टीम इंडिया एशियाई गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाली है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज और जापान में होने वाले एशियाई गेम्स 2026 एक साथ खेले जाने वाले हैं. एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के इवेंट 24 सितंबर से शुरू होने वाले हैं. वहीं 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज होने वाली है.
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से बाहर होगा ये खिलाड़ी
ऐसे वनडे क्रिकेट टीम के काफी खिलाड़ी, उस टी20 टीम में खेले हुए नजर आएंगे, जो एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाली हैं. इनमें से सबसे बड़ा नाम कप्तान श्रेयस अय्यर का है. टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट टीम के भी उपकप्तान है. वो शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में उपकप्तान की भूमिका निभाते हैं. वो वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं. लेकिन जब वो एशियन गेम्स में टीम इंडिया को लीड करेंगे तो, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे. इस स्थिति में टीम में एक बदलाव होना पक्का है.
Different sports. One tricolour 🇮🇳
🎥 #TeamIndia Captain @ShreyasIyer15 on the #AsianGames buzz & sharing space with India’s best 🤝 pic.twitter.com/qy0nwGoDXy
— BCCI (@BCCI) September 12, 2026
इन खिलाड़ियों का भी स्क्वाड से बाहर होगा तय
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल, ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी वनडे टीम में लगातार खेलते हैं. ये सभी खिलाड़ी नियमित रूप से भारत की शुभमन गिल की कप्तानी वाली वनडे टीम का हिस्सा हैं. इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी इंग्लैंड में खेली गई पिछली सीरीज में टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का हिस्सा थे.
ईशान किशन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह एशियन गेम्स 2026 की टीम का भी हिस्सा हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के एक साथ होने वाले आयोजन के चलते ये सभी खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर होंगे. क्योंकि ये सभी एशियन गेम्स में खेलेंगे. ऐसे में इन खिलाड़ियों की जगह स्क्वाड में कौन लेगा. आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं.
श्रेयस अय्यर की कौन लेगा स्क्वाड में जगह?
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में रुतुराज गायकवाड़ रिप्लेस कर सकते हैं. गायकवाड़ अय्यर की जगह ले सकते हैं. वो नंबर 4 पर भी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल सकते हैं. गायकवाड़ टीम इंडिया के लिए पहले भी नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर चुके हैं. वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अय्यर के विकल्प के तौर पर भी देखे जा रहे हैं.
ईशान किशन के बदले कौन होगा टीम में शामिल?
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जगह पर टीम को एक विकेटकीपर बल्लेबाजी की जरूरत है. उनकी जगह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ले सकते हैं. अगर पंत को मौका नहीं मिलता तो फिर सिलेक्टर ध्रुव जुरेल की ओर जा सकते हैं.
कौन लेगा अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की जगह?
टीम इंडिया में अक्षर पटेल की जगह पर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए रविंद्र जडेजा की वापसी कराई जा सकती है. वो टीम इंडिया के काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं. वो अक्षर पटेल का लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. अगर उनको मौका नहीं मिला तो टीम में पक्का बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को मौका दिया जाएगा. इंडियन स्क्वाड में वाशिंगटन सुंदर की जगह पर किसी युवा ऑफ स्पिन गेंदबाज को मौका मिल सकता है. ऐसे में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तनुष कोटियान के बारे में सोचा जा सकता है.
जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को कौन करेगा रिप्लेस?
जसप्रीत बुमराह की जगह पर इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज की वापसी हो सकती है. सिराज वनडे टीम से लंबे समय से बाहर हैं. उनको इस सीरीज में बतौर अनुभवी गेंदबाज वापस लाया जा सकता है. वहीं अर्शदीप सिंह की जगह पर प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है.
A 𝘽𝙊𝙊𝙈-𝙞𝙣𝙜 comeback . T20I cricket 🤷♂️@Jaspritbumrah93 strikes in the opening over courtesy of a fine catch by @OfficialAbhi04 💙
Updates ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/SMHctyqfCJ
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
एशियन गेम्स 2026 के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनसे सीरीज से कम से कम 6 खिलाड़ियों का बाहर होना तय है. ऐसे में इतने ने ही खिलाड़ी को टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में मौका मिल सकता है. अब टीम इंडिया के दल में किसे मौका मिलेगा और कौन बाहर होगा. ये तो 16 सितंबर को जब टीम का ऐलान होगा. तभी पूरी तरह से साफ हो पाएगा.
ये भी पढ़ें : Explainer: क्या है ICC कोड ऑफ कंडक्ट आर्टिकल 2.5? जानिए इसमें किस अपराध के लिए खिलाड़ी को मिलती है कौन सी सजा
Explainer: वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया में क्यों होगी उथल-पुथल? 1 या 2 नहीं बल्कि 6 खिलाड़ी होंगे स्क्वाड से बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,