UP News: Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश… बिहार से लेकर उत्तराखंड तक जमकर बरसेंगे मेघ, जानें एमपी-राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: देश में मानसून अपने अंतिम चरण में है. सितंबर के पहले सप्ताह में औसत से कम बारिश हुई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से ताजा पूर्वानुमान जारी किया गया है. दो स्थानीय मौसम प्रणाली एक्टिव हैं. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और हिमालय क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने आज देश की राजधानी दिल्ली में आमतौर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. आज राज्य का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इसके बाद राज्य में 20 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.
यूपी में वज्रपात, बिहार झारखंड में बारिश
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 44 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है. अगले दो तीन दिन तराई, मध्यांचल और पूर्वी भाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक आज बिहार के 17 जिलों में बारिश हो सकती है. अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. झारखंड में आज कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
पंजाब से लेकर राजस्थान तक बिगड़ा मौसम
हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आज और 18-20 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आज से 17 सितंबर के बीच इन राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. राजस्थान में भी बारिश देखने को मिल सकती है. पश्चिमी राजस्थान में आज से 18 सितंबर और पूर्वी राजस्थान में 20 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
मध्य और पश्चिम भारत में बरसात
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय है. पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. पूर्वी, पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज से 20 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है. इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. पश्चिम भारत में कोंकण और गोवा में आज और कल कई स्थानों में बारिश हो सकती है. गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में आज कई जगहों पर बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश हो सकती है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज और फिर 17 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज से 18 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 20 सितंबर तक बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में केरल, माहे और लक्षद्वीप में 20 सितंबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है. केरल में आज और कल फिर 19 और 20 सिततंबर को भारी बारिश की संभावना है.
हिमाचल- उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज से 20 सितंबर तक तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज और कल यहां गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में आज तेज हवाएं चल सकती हैं.
ये भी पढ़ें: इमिग्रेशन क्लीयरेंस के बिना उड़ गए इटली के 3 यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक, एअर इंडिया को नोटिस
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश… बिहार से लेकर उत्तराखंड तक जमकर बरसेंगे मेघ, जानें एमपी-राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,