UP News: पत्नी को इंप्रेस करने के लिए चुराई कार, बोला- खरीदकर लाया हूं; पुलिस ने पहुंचाया जेल – INA

नोएडा में पत्नी से चल रहे विवाद को खत्म कर उसे खुश करने और अपना प्रभाव जमाने के लिए एक युवक ने कार चोरी कर ली. चोरी की कार लेकर वह पत्नी के पास पहुंचा और उसे बताया कि कार खरीदकर लाया है. हालांकि, उसकी यह चाल ज्यादा दिन नहीं चल सकी. कार चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पति की हरकत से पत्नी भी हैरान है. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान एटा निवासी 22 वर्षीय अरुण के रूप में हुई है. वह नोएडा के सेक्टर-63 स्थित छजरसी में किराये के मकान में रहता था और ड्राइवर का काम करता था. पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. वह पत्नी को मनाना चाहता था और उसे प्रभावित करने के लिए कार लेकर उसके पास पहुंचना चाहता था. इसी वजह से उसने कार चोरी करने की योजना बनाई.
इंटरव्यू देने गई थी कार मालिक युवती
पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी एक युवती टैटू आर्टिस्ट है. वह इंटरव्यू देने के लिए नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पहुंची थी. युवती ने अपनी कार पार्किंग में खड़ी की और इंटरव्यू के लिए चली गई. इसी दौरान अरुण ने मौका पाकर पार्किंग से कार चोरी कर ली और वहां से फरार हो गया.
कुछ समय बाद जब युवती वापस पार्किंग पहुंची तो कार गायब थी. उसने मामले की सूचना पुलिस को दी. शिकायत के आधार पर सेक्टर-20 थाने में कार चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने पार्किंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ अन्य माध्यमों से आरोपी की तलाश शुरू कर दी.
चोरी की कार लेकर एटा जाने की तैयारी में था आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी की कार लेकर आरोपी एटा की ओर जाने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी और चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान सेक्टर-20 पुलिस ने डीएलएफ मॉल की ओर जाने वाले रास्ते पर खाली प्लॉट के पास आरोपी को पकड़ लिया.
पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की कार बरामद कर ली. जांच में सामने आया कि कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी. पुलिस ने तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से असली नंबर प्लेट भी बरामद की.
पत्नी को दिखाने के लिए चोरी की कार
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा था. वह पत्नी को मनाकर रिश्ते में सुधार करना चाहता था. इसके लिए उसने कार खरीदने का झूठ बोलकर पत्नी को प्रभावित करने की योजना बनाई. लेकिन कार चोरी करने के बाद पत्नी को इंप्रेस करने की उसकी कोशिश उलटी पड़ गई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
पुलिस ने चोरी की कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद करने के बाद आरोपी के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
पत्नी को इंप्रेस करने के लिए चुराई कार, बोला- खरीदकर लाया हूं; पुलिस ने पहुंचाया जेल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,