Sport : 18 से एशियन गेम्स से भारत खेलेगा अपने क्रिकेट मैच, दांव पर होंगे 2 गोल्ड मेडल, नोट कर लें आज ही पूरा शेड्यूल #INA

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट को लेकर भारतीय फैंस की नजरें खास तौर पर टीम इंडिया पर रहेंगी. जापान के आइची-नागोया में होने वाले इन खेलों में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें दोनों गोल्ड मेडल की दावेदार हैं. भारत दोनों वर्गों में पिछली बार का चैंपियन है, इसलिए इस बार भी खिताब बचाने की चुनौती होगी. महिला टीम 18 सितंबर को जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगी, जबकि पुरुष टीम 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेलेगी. पुरुषों का फाइनल 3 अक्टूबर को होगा. ऐसे में क्रिकेट में भारत के सामने दो गोल्ड मेडल दांव पर होंगे.

18 सितंबर से शुरू होंगे महिला टीम के मुकाबले

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 18 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम इंडिया हाल ही में महिला एशिया कप में खिताबी जीत दर्ज करके लौटी है और अब उसे 16 सितंबर को ही जापान रवाना होना है. एशियन गेम्स में भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी और वह गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार होगी.

तारीखमुकाबलाराउंडसमय (IST)
18 सितंबर 2026🇮🇳 भारत vs 🇯🇵 जापानक्वार्टर फाइनल10:30 AM
20 सितंबर 2026भारत vs सेमीफाइनलिस्टसेमीफाइनल*10:30 AM / 5:30 AM
22 सितंबर 2026भारत vs —गोल्ड/ब्रॉन्ज मेडल मैच*10:30 AM / 5:30 AM

भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर से खेलेगी मैच

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 ने जीत दर्ज करके गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. इस बार भी टीम इंडिया को गोल्ड मेडल का फेवरेट माना जा रहा है. टीम इंडिया 28 सितंबर से अपना पहला मैच खेलेगी. हालांकि, अभी ये तय नहीं है कि भारत का सामना किससे होगा. चूंकि, भारत को सीधे क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगा.

तारीखमुकाबलाराउंडसमय (IST)
28 सितंबर 2026🇮🇳 भारत vs ग्रुप-A की दूसरे नंबर की टीमक्वार्टर फाइनलसुबह 10:00 बजे
1 अक्टूबर 2026भारत vs —सेमीफाइनलसुबह 10:00 बजे
3 अक्टूबर 2026भारत vs —गोल्ड मेडल मैचसुबह 10:00 बजे

जापान से 22 सितंबर को होगा ऐतिहासिक मैच

एशियन गेम्स 2026 के बीच भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक मुकाबला खेलने वाली है. यह मैच एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं, बल्कि एक वन-ऑफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा. मैच जापान के सैनो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. यह दोनों देशों के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला आधिकारिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा.

 भारतीय टीम इस मुकाबले में बड़े सितारों के साथ उतर सकती है, जबकि जापान के लिए दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक भारत के खिलाफ खेलना बेहद खास मौका होगा. यह मैच जापान में क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: IND VS AFG: अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ी आज के मैच में बढ़ा सकते हैं टेंशन, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

18 से एशियन गेम्स से भारत खेलेगा अपने क्रिकेट मैच, दांव पर होंगे 2 गोल्ड मेडल, नोट कर लें आज ही पूरा शेड्यूल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button