Sport : 'कोई स्वर्ग से नहीं आया…' पूर्व क्रिकेटर ने लगाई इंडियन प्लेयर्स को लताड़, हार्दिक पांड्या का नाम लेकर बोली बड़ी बात #INA

Indian Cricketers : इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इससे पहले भारत ने श्रीलंका, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड और आयरलैंड का दौरान किया था. इन सभी टूर और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान भारत के कई खिलाड़ी चोटिल हुए. ऐसे खिलाड़ियों में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह से लेकर वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वरुण चक्रवर्ती जैसे बड़े-बड़े खिलाड़ी शामिल हैं.

ये सभी खिलाड़ी काफी समय से चोटिल थे और इन्होंने बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपना रिहैब पूरा किया. इनमें से कुछ खिलाड़ी चोट से उभरकर वापस टीम में आ गए हैं और कुछ खिलाड़ी अभी भी मैच फिटनेस पाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं. इस दौरान कुछ ऐसे खिलाड़ियों के नाम भी शामिल आए, जो चोट से उभरकर टीम में आपस आए और कुछ ही मैचों में फिर से चोटिल हो गए. 

ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट में ताजा नाम वरुण चक्रवर्ती का जुड़ा है. वरुण काफी लंबे समय से चोट से फिट होने के लिए सीओई में मेहनत कर रहे थे. इसके बाद वो अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में लौटे और पहला मैच खेले के बाद फिर से चोटिल हो गए. इससे पहले वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा के साथ भी ऐसा ही हुआ, ये दोनों प्लेयर्स चोट से ठीक होने के बाद मैदान पर लौटे और कुछ ही मैचों के बाद फिर से चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए. 

खिलाड़ियों की चोट और रिकवरी पर उठे सवाल

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में खिलाड़ियों की रिकवरी कैसे हो रही है. क्यों अनफिट खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट कर टीम इंडिया में मौका दिया जा रहा है. वो चोट से वापस लौटने के बाद कुछ ही मैच खेलने पर फिर से चोटिल हो जाते हैं. इस सबके बीच अब भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो चोटिल खिलाड़ियों की ओर इशारा करते हुए एक बड़ी बात बोल रहे हैं.

प्रवीण कुमार का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

दरअसल, प्रवीण कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो एक निजी पॉडकास्ट में बात करते हुए ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों पर बड़ा बयान दे रहे हैं. हालांकि ये वीडियो पुराना है लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों के रिहैब के बाद फिर से चोटिल होने की खबरों के बीच वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो में प्रवीण कुमार ने कहा कि, ‘देश पहले आता है, फ्रेंचाइजी नहीं. मैंने पहले भी कहा है डोमेस्टिक क्रिकेट खेलो और वहां अपना परफॉर्मेंस साबित करो. आप सिर्फ IPL खेलकर यह नहीं सोच सकते कि सब ठीक हो गया. अगर आप IPL में ट्रेनिंग और परफॉर्मेंस के बावजूद दो महीने पहले चोटिल हो जाते हैं, तो यह गलत है. BCCI ने डोमेस्टिक क्रिकेट को जरूरी बनाकर सही किया. चाहे वो ईशान हो, श्रेयस हो या पांड्या, सभी को एक ही नियम मानने चाहिए. कोई स्वर्ग से नहीं आया है, अगर देश को आपकी जरूरत है, तो खेलो’.

आज टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेलने वाली है. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा. इस मैच का टॉस 7:00 बजे होने वाला है. 

ये भी पढ़ें : ‘उनकी सोच और इरादे को समझना…’ भुवनेश्वर कुमार का विराट कोहली पर बयान वायरल, जानिए अपने कमबैक पर क्या कहा?

'कोई स्वर्ग से नहीं आया…' पूर्व क्रिकेटर ने लगाई इंडियन प्लेयर्स को लताड़, हार्दिक पांड्या का नाम लेकर बोली बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button