Sport : क्रिकेट में महा-उलटफेर! टूट गया सचिन तेंदुलकर का 'असंभव' रिकॉर्ड, बैन के बाद लौटे ब्रैंडन टेलर ने रचा इतिहास #INA

Brendan Taylor: जिम्बाब्वे के विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. ब्रैंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर का वह रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो असंभव लग रहा था. ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. इस मैच के लिए मैदान पर उतरते ही ब्रैंडन टेलर ने बड़ा कीर्तिमान बना दिया. वे अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
ब्रैंडन टेलर ने अपने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के स्टार बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर ने वनडे क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वे अब वनडे इतिहास में सबसे लंबे समय तक एक्टिव रहने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. टेलर का वनडे करियर अब 22 साल और 146 दिन का हो चुका है, जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन ने 22 साल और 91 दिन तक वनडे मैच खेले थे. साल 2004 में डेब्यू करने वाले ब्रैंडन टेलर आज भी मैदान पर सक्रिय हैं.
इस अनोखी लिस्ट में तीसरे स्थान पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं, जिनका वनडे करियर 21 साल और 184 दिन रहा था. वहीं चौथे पर पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और पांचवें नंबर पर जिम्बाब्वे के ही सीन विलियम्स मौजूद हैं.
Brendan Taylor breaks Sachin Tendulkar’s record for the longest career in men’s ODIs 👏 pic.twitter.com/1Z9vRinCQy
— Cricinfo (@cricinfo) September 15, 2026
मेंस वनडे क्रिकेट में सबसे लंबा करियर
22 साल 146 दिन – ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे, 2004–2026)
22 साल 91 दिन – सचिन तेंदुलकर (भारत, 1989-2012)
21 साल 184 दिन – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका, 1989-2011)
20 साल 272 दिन – जावेद मियांदाद (पाकिस्तान, 1975-96)
20 साल 187 दिन – सीन विलियम्स (जिम्बाब्वे, 2005-25)
ब्रैंडन टेलर का 2004 में हुआ था ODI डेब्यू
2004 में डेब्यू करने वाले 40 साल के ब्रैंडन टेलर जिम्बाब्वे क्रिकेट का एक बड़ा नाम हैं, जिनके नाम देश के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक दर्ज हैं. हालांकि, उनका यह सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. 2021में इंटरनेशनल क्रिकेट संन्यास लेने के बाद, साल 2022 में ICC नियमों के उल्लंघन के चलते उन पर 3.5 साल का बैन लगा दिया गया था. इस मुश्किल दौर से गुजरकर और अपना बैन पूरा कर टेलर ने 2025 में मैदान पर शानदार वापसी की. उनका यह यू-टर्न बेहद खास है, क्योंकि जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है और टेलर इस घरेलू वर्ल्ड कप में खेलने के लिए पूरी जी-जान से तैयारी कर रहे हैं.
12 साल बाद जिम्बाब्वे में ODI खेल रही है ऑस्ट्रेलिया की टीम
ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे 12 साल बाद जिम्बाब्वे की धरती पर कोई वनडे मैच खेल रही है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श दोनों टीमों के उन गिने-चुने तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो 2014 में जिम्बाब्वे में हुए पिछले वनडे मैच का भी हिस्सा थे (जिसमें जिम्बाब्वे को ऐतिहासिक जीत मिली थी). उनके अलावा बाकी दो खिलाड़ी मेजबान टीम के मौजूदा कप्तान सिकंदर रजा और ब्रैंडन टेलर हैं, जिन्होंने 2014 की उस यादगार जीत में मैदान पर भूमिका निभाई थी. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट पर 294 रन बनाए है.
यह भी पढ़ें: जहां से शुरू किया क्रिकेट अब वहीं पहुंचे बाबर आजम, 7 साल बाद फर्स्ट-क्लास में खेलेंगे पाकिस्तान के कप्तान
क्रिकेट में महा-उलटफेर! टूट गया सचिन तेंदुलकर का 'असंभव' रिकॉर्ड, बैन के बाद लौटे ब्रैंडन टेलर ने रचा इतिहास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,