UP News: सिर धड़ से अलग, 200 मीटर तक घिसटी बाइक… झांसी में बेकाबू ट्रक ने सफाईकर्मी को रौंदा – INA

Jhansi Road Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बड़ागांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सफाईकर्मी को टक्कर मार दी. हादसे में सफाईकर्मी ब्रजलाल कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद उनकी बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई. पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है.
हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे झांसी-कानपुर हाईवे के ग्वालियर रोड पर हुआ. बड़ागांव थाना क्षेत्र के महाराजपुरा निवासी 50 वर्षीय ब्रजलाल कुशवाहा गुरसराय ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे. वह रोज की तरह बाइक से टिफिन लेकर ड्यूटी के लिए निकले थे. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.
टक्कर लगते ही ब्रजलाल बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे, जबकि उनकी बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी. इसी दौरान ब्रजलाल ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
200 मीटर तक घिसटती रही बाइक
हादसे के बाद ब्रजलाल की बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंसी रही और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई. इस दौरान सड़क पर चिंगारियां उठती रहीं. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.
ब्रजलाल के बेटे हितेंद्र ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह टिफिन लेकर ड्यूटी पर निकले थे. हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें पिता नहीं मिले. बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उनकी मौत की जानकारी मिली. परिवार के लोग जब मोर्चरी पहुंचे तो शव की हालत देखकर सदमे में आ गए.
पुलिस ने ट्रक पकड़ा
सूचना मिलते ही बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को पकड़ लिया है, जबकि उसका चालक फरार बताया जा रहा है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे की पूरी तस्वीर सामने आ सके और फरार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके.
फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है. वहीं, ब्रजलाल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. रोज की तरह ड्यूटी पर निकले सफाईकर्मी की सड़क हादसे में मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.
सिर धड़ से अलग, 200 मीटर तक घिसटी बाइक… झांसी में बेकाबू ट्रक ने सफाईकर्मी को रौंदा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,