Sport : आज से सिर्फ 2 दिन बाद टीम इंडिया खेलेगी अपना अगला मैच, जानिए बिजी शेड्यूल के बीच किस टीम से होगा मुकाबला #INA

Indian Women Cricket Team : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 13 सितंबर 2026 को दुबई में एशिया कप 2026 का खिताब जीता था. भारत ने श्रीलंका को महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसके बाद टीम इंडिया ने 14 सितंबर का दिन यूएई में ही बिताया. इसके बाद टीम इंडिया दुबई से भारत के लिए रवाना हुई. आज यानी 15 सितंबर को इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम भारत आ चुकी है.
अब इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम को अपना अगला मैच आज से 2 दिन बाद खेलना है. भारत को ये मुकाबला जापान में खेलना है. ऐसे में इंडियन क्रिकेट टीम को 16 सितंबर की रात जापान के लिए रवना होना होगा. इसके बाद 17 सितंबर को वहां पहुंचने के बाद टीम अपना अलगा मैच खेलेगी. भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल काफी बिजी है, इसके बावजूद वो अपना अगला मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है.
Pure joy and unfiltered emotions 🥳
🎥 Catch #TeamIndia’s heartwarming 𝙍𝙖𝙬 𝙍𝙚𝙖𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣𝙨 moments after sealing the #WomensAsiaCup triumph 🇮🇳🏆#INDvSL pic.twitter.com/e4zYfBAvSE
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 14, 2026
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम के पास मौका था कि वो, यूएई से ही सीधे जापान पहुंच जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ. टीम इंडिया पहले भारत आई और अब वो एक दिन बाद ही जापान के लिए रवाना होगी. जहां पर एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होने वाला है. तो आइए टीम इंडिया के अगले मैच के बारे में जानते हैं.
📸📸
A picture-perfect moment . cap off a successful and unbeaten #WomensAsiaCup campaign 🏆#TeamIndia | #INDvSL pic.twitter.com/gzmoDKtUL9
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
टीम इंडिया कब और कहां खेलेंगे अपना अगला मैच
दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाली है. एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीमों के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू होने वाले हैं. इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में एशियन गेम्स 2023 में फाइनल में जीत दर्ज कर भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था. अब एक बार फिर उसके पास अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने का मौका होगा. लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के अगले मैच में बारे में जानते हैं.
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम 18 सितंबर को अपना पहला मैच खेलने वाली है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जापान महिला क्रिकेट टीम के बीच शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा. ये मैच जापान के आइची प्रिफेक्चर स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे से होगी.
𝗔𝗜𝗖𝗛𝗜-𝗡𝗔𝗚𝗢𝗬𝗔 𝗠𝗘𝗜𝗡 𝗗𝗢𝗨𝗕𝗟𝗘 𝗚𝗢𝗟𝗗 𝗗𝗘𝗙𝗘𝗡𝗗 𝗞𝗔𝗥𝗡𝗘 𝗞𝗜 𝗧𝗔𝗬𝗬𝗔𝗥𝗜! 🥇
Harman ki sherniyaan ho ya Men in Blue ke toofani match-winners, dono ka mission hai set 👊
Catch Asian Games LIVE from Thursday 17th Sept onwards, exclusively on Sony Sports… pic.twitter.com/qX8ttuJUO9
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 15, 2026
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का स्क्वाड
शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुलालना कमालिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस पर निर्भर), राधा यादव, नंदिनी शर्मा.
ये भी पढ़ें : ट्रॉफी जीतने के बाद भी भारतीय पेसर को मिली बड़ी सजा, जानिए किस गुनाह के लिए ICC ने लगाया भारी जुर्माना
आज से सिर्फ 2 दिन बाद टीम इंडिया खेलेगी अपना अगला मैच, जानिए बिजी शेड्यूल के बीच किस टीम से होगा मुकाबला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,