UP News: प्रयागराज में सपा नेता की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली; मचा हड़कंप – INA

संगम नगरी प्रयागराज में मंगलवार को एक सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात गंगानगर जोन के हंडिया क्षेत्र की है. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने सपा नेता के ऊपर फायरिंग की. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
आनन फानन में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जताया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. मृत सपा नेता की पहचान मुंगराव गांव के रहने वाले जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया है. हमलावर हंडिया खास थाने से 500 मीटर की दूरी पर उनका इंतजार कर रहे थे.
सूचना मिलते मचा हड़कंप
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन फानन में तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना के बाद फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है. आशंका है कि वारदात इस वारदात के लिए कई दिनों से पवन यादव की रैकी कर रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात
बताया गया कि पूर्व प्रधान पवन यादव मंगलवार की शाम पिलर नंबर 52 के पास खड़े होकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए और उनके ऊपर फायर झोंक दिया. बदमाशों में से दो ने हेलमेट लगा रखा था. पवन यादव को गोली पीठ में लगी और जमीन पर गिरकर तड़पने लगे. इस घटना का एक वीडियो फुटेज भी सामने आया है. पुलिस इस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है.
प्रयागराज में सपा नेता की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली; मचा हड़कंप
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,