Sport : IND vs AFG 2nd T20I: संजू सैमसन-अभिषेक और ईशान का तहलका, भारत ने दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया #INA

IND vs AFG 2nd T20I: भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की इस टी20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर 31 गेंदें शेष रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 57 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 39 रन बनाए. वहीं ईशान किशन 38 रन बनाकर नाबाद लौटे. अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच हुई थी 88 रनों की तूफानी साझेदारी

अफगानिस्तान के दिए गए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी का आगाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने किया. दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही अफगानी गेंदबाजों को तारे दिखा दिए थे. संजू और अभिषेक ने शुरुआती 6 ओवरों में पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी थी. 

संजू सैमसन ने खेली 57 रनों की विस्फोटक पारी

हालांकि इसके बाद, 7वें ओवर में राशिद खान ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को पवेलियन भेज कर रनों की गति पर थोड़ी देर के लिए लगाम लगाई. उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर पवेलियन भेजा. अभिषेक ने 19 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इसके बाद उन्होंने आखिरी गेंद पर संजू सैमसन को चलता किया. संजू सैमसन ने सिर्फ 22 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले.

इसके बाद राशिद खान ने श्रेयस अय्यर को आउट कर टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया है. इब्राहिम जारदान ने उनका शानदार कैच पकड़ा. श्रेयस अय्यर 11 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा टीम इंडिया को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. 

ऐसी रही अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

भारत के खिलाफ इस दूसरे टी20I मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के लिए कप्तान इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली थी. वहीं राशिद खान ने 28 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा दरविश रसूली ने 26 रन बनाए, जबकि मोहम्मद नबी ने 20 रनों का योगदान दिया. आखिरी में नूर अहमद 7 रन और मुजीब-उर-रहमान 4 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की ओर से चोट से वापसी कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने घातक गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट हासिल किए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

IND vs AFG 2nd T20I: संजू सैमसन-अभिषेक और ईशान का तहलका, भारत ने दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button