यूपी – लखनऊ: आज से 85 ट्रेनों के बदलेंगे प्लेटफॉर्म, 12 अक्तूबर तक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें के रूट में बदलाव – INA

चारबाग स्टेशन पर कॉनकोर्स के निर्माण कार्य के कारण उत्तर रेलवे ने जंक्शन पर 27 दिन का ब्लॉक लिया है। 16 सितंबर से 12 अक्तूबर तक प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन बंद रहेंगे। प्लेटफॉर्म नंबर एक और एमआर-1 पर आंशिक ब्लॉक रहेगा। इस कारण 85 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ढांचा खड़ा करने के काम के कारण ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान ट्रेन 22121/22 लोकमान्य तिलक लखनऊ एक्सप्रेस 19 व 26 सितंबर और तीन, 10 अक्तूबर को लखनऊ जं. पर आएगी जाएगी। यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर ट्रेन की स्थिति देखकर ही स्टेशन आएं।

ये भी पढ़ें – यूपी: प्रदेश में वैवाहिक हिंसा में आई कमी, गांवों में अभी शहरों से दस फीसदी ज्यादा मामले; आंकड़ों में खुलासा



ये भी पढ़ें – योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन; अग्निवीरों को आरक्षण

कम दूरी तक चलेंगी ये गाड़ियां

– 64701/02 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ अब कानपुर सेंट्रल तक ही आएगी-जाएगी।

– 54338/54332 शाहजहांपुर-बलामू-लखनऊ ट्रेनों की यात्रा आलमनगर पर ही खत्म होगी और यहीं से ट्रेनें चलेंगी।

– 22683/84 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस उतरेठिया तक ही आएगी-जाएगी।

– 64212 कानपुर-लखनऊ मानकनगर पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

– 15107/08 बनारस-लखनऊ उतरेठिया पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और यहीं से चलेगी।

बदले रूट से चलेंगी 38 से ज्यादा ट्रेनें

प्रयागराज संगम-बरेली, हावड़ा-देहरादून, आनंद विहार-दानापुर, बरौनी-अंबाला, बनारस-नई दिल्ली, सूरत-मुजफ्फरपुर, गुवाहाटी-ओखा, आनंद विहार-गोरखपुर समेत 30 से ज्यादा ट्रेनें जंक्श ट्रेनें जंक्शन नहीं आएंगी। इन्हें उतरेठिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर और मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर होकर चलाया जाएगा। लखनऊ का ठहराव रद्द रहेगा। उतरेठिया और आलमनगर में अस्थायी ठहराव दिया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button