Sport : IND vs AFG: ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बनाया नया कीर्तिमान, दूसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी कर हासिल की खास उपलब्धि #INA

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 15 सितंबर यानी मगंलवार को दूसरा टी20 मैच खेला गया. इस मैच में भारत ने अफगानिस्तान के ऊपर दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शानदार जीत दर्ज की. भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया. इस जीत के साथ ही भारत सीरीज में 2-0 से अजेय हो चुका है. अब इस सीरीज के तीसरे मुकाबले को जीतकर भारत अफगानिस्तान पर 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगा.
उससे पहले दूसरे टी20 में भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी करने का इनाम सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बैटर ईशान किशन को मिला है. इन दोनों ही बल्लेबाज ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अपनी पारी के दम पर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. अब भारत के ये दोनों बल्लेबाज एक कैलेंडर साल में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए.
Fast. Fearless. Flying. 🚀#TeamIndia – 82/1 at the end of powerplay 🔥
Updates ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#AFGvIND | @ishankishan51 | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/EOvfjKzW5C
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
ईशान और अभिषेक शर्मा का धमाल
अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने 23 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 38 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ वो एक कैलेंडर साल में टी20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गई. ईशान अब तक साल 2026 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 892 रन बना चुके हैं.
Inching closer . the 🎯
Ishan Kishan and vice-captain Tilak Varma in the middle 🤝#TeamIndia 133/3 after 12 overs.
Updates ▶️ https://t.co/96e4nhbYLf#AFGvIND pic.twitter.com/P09NY0o0wN
— BCCI (@BCCI) September 15, 2026
वहीं अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में 19 बॉल में 2 चौके और 4 छक्कों के साथ 39 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही अभिषेक शर्मा साल 2026 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 859 रन बना लिए हैं. इसके साथ ही वो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
5️⃣0️⃣+ partnership full of fire 🔥#TeamIndia race along . 82/0 after 6 overs in the chase! 👊
Updates ▶️ https://t.co/96e4nhbYLf#AFGvIND pic.twitter.com/ZUYHxmG19b
— BCCI (@BCCI) September 15, 2026
भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं. उन्होंने साल 2022 में 1164 रन बनाए थे. वहीं चौथे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 781 रन बनाए हैं. अब ईशान और अभिषेक से भी विराट कोहली पीछे रह गए हैं.
एक कैलेंडर साल में टी20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
1164 – सूर्यकुमार यादव 2022 में (SR: 187.43)
892 – ईशान किशन 2026 में (SR: 173.2)
859 – अभिषेक शर्मा 2025 में (SR: 193.46)
781 – विराट कोहली 2022 में (SR: 138.23)
733 – सूर्यकुमार यादव 2023 में (SR: 155.95)
𝐅𝐑𝐈𝐄𝐍𝐃𝐒𝐇𝐈𝐏 𝐂𝐔𝐏, 𝐆𝐀𝐌𝐄 𝟐: 𝐃𝐎𝐍𝐄! 🤝
Watch Afghanistan vs India 3rd T20I, on 17th Sept, 6:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork pic.twitter.com/yjLW56Zqn0
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 15, 2026
इस मैच पर नजर डालें तो, इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा भारत ने 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 163 रन बनाकर हासिल कर लिया. भारत के लिए इस मैच में बल्ले के साथ संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 22 बॉल में 7 चौके और 4 छक्कों के साथ 57 रनन बनाए.वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 3 विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें : ‘मैं बार-बार चोटिल नहीं होने…’ नीतीश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, जानिए अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में रौंदने के बाद क्या कहा?
IND vs AFG: ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बनाया नया कीर्तिमान, दूसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी कर हासिल की खास उपलब्धि
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,