Sport : R Ashwin Birthday: 40 साल के हुए रविचंद्रन अश्विन, जानिए उनके बर्थडे पर जीवन से जुड़ी खास बातें और कुछ रिकॉर्ड #INA

R Ashwin Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन आज 40 साल के हो चुके हैं. इस मौके पर वो अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. अश्विन को इंडियन क्रिकेट टीम के लिए बेहतरीन योगदान देने के लिए बीसीसीआई ने पोस्ट कर उनको जन्मदिन की बधाई दी है. बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के विनर, टीम इंडिया के महान खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं’.
2️⃣8️⃣7️⃣ int’l matches 🙌
7️⃣6️⃣5️⃣ int’l wickets 🫡
4️⃣3️⃣9️⃣4️⃣ int’l runs including 6️⃣ Test hundreds 👏Winner of ICC Men’s ODI World Cup 2011 and ICC Champions Trophy 2013 🏆
Here’s wishing #TeamIndia great Ravichandran Ashwin @ashwinravi99 a very happy birthday 🎂🥳 pic.twitter.com/lMfW0S6Dpy
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे रविचंद्रन अश्विन का क्रिकेट सफर बेहद खास रहा है. अश्विन के पिता रविचंद्रन खुद मध्यम गति के गेंदबाज रहे थे. करीब 14 साल की उम्र ओपनिंग बल्लेबाज से अश्विन ऑफ स्पिन गेंदबाज बन गए. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने 23 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया. तो आइए आज उनके जन्मदिन के मौक पर उनसे जुड़े 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.
अश्विन के जीवन से जुड़ी खास बात
अश्विन करीब 14 साल की उम्र में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे. इस चोट के कारण उन्हें कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था, जब उन्होंने मैदान पर वापसी की, तब तक टीम में ओपनिंग बल्लेबाज की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी ने ले ली थी. ऐसे समय में उनकी मां ने उन्हें स्पिन गेंदबाजी करने की सलाह दी. अश्विन ने मां की बात मानी और धीरे-धीरे ऑफ स्पिन को अपनी ताकत बना लिया.
टेस्ट क्रिकेट में लगाई विकेटों की झड़ी
अश्विन का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार रहा है.. उन्होंने भारत के लिए 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 37 बार एक पारी में फाइव विकेट हॉल या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया. अश्विन ऑफ स्पिन के अलावा वह कैरम बॉल और अलग-अलग गति से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. वो टेस्ट क्रिकेट में 250 और 300 विकेट का आंकड़ा तेजी से पूरा करने वाले गेंदबाजों में भी बने थे.
अश्विन ने बैटिंग में भी किया कमाल
अश्विन को भारत के एक बेहतरीन ऑफ स्पिन गेंदबाज ही मना जाता था.लेकिन कई मौकों पर उन्होंने अपने बल्ले से भी धमाल मचाया. अश्विन बल्ले से भी टीम के लिए उपयोगी साबित हुए. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 3503 रन बनाए और 6 शतक लगाए. वनडे क्रिकेट में उनके नाम 707 रन दर्ज हैं. भारत के लिए उन्होंने 116 वनडे मैचों में 156 विकेट और 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 72 विकेट हासिल किए. उन्होंने बल्ले से भी टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं.
RAVI ASHWIN IS THE FASTEST INDIAN TO TAKE IN TEST CRICKET HISTORY:
– 50 Wickets.
– 100 Wickets.
– 150 Wickets.
– 200 Wickets.
– 250 Wickets.
– 300 Wickets.
– 350 Wickets.
– 400 Wickets.
– 450 Wickets.
– 500 Wickets.HAPPY BIRTHDAY, RAVI ASHWIN..!!!!🐐 pic.twitter.com/EjFxLUddVY
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 17, 2026
6 शतक भी अश्विन किए अपने नाम
अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट का एक खास रिकॉर्ड भी है. वह 500 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के साथ 6 टेस्ट शतक लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं. उनकी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी की क्षमता ने उन्हें एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनाया. अश्विन ने भारत के लिए खेलते हुए 11 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार भी जीता. यह उनकी लगातार अच्छे प्रदर्शन की बड़ी मिसाल है.
ये भी पढ़ें : सचिन, गंभीर से युवराज तक… इन खिलाड़ियों ने दी PM Modi को जन्मदिन की बधाई, जानिए पीटी उषा और साइना नेहवाल ने क्या कहा
R Ashwin Birthday: 40 साल के हुए रविचंद्रन अश्विन, जानिए उनके बर्थडे पर जीवन से जुड़ी खास बातें और कुछ रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,