यूपी – यूपी: शाहजहांपुर में हो रहे सबसे ज्यादा सड़क हादसे, बरेली की स्थिति में हुआ सुधार – INA

प्रदेश में सबसे ज्यादा सड़क हादसे शाहजहांपुर में हो रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। बरेली मंडल के अन्य तीनों जिलों की स्थिति ठीकठाक है। परिवहन विभाग की ओर से जनवरी से अगस्त 2026 के बीच होने वाले सड़क हादसों का ब्योरा देने के साथ ही जिलावार रैंकिंग भी जारी की है। सड़क दुर्घटनाओं के मामले में बरेली की स्थिति में सुधार हुआ है। प्रदेश के 75 जिलों में बरेली 62वें, पीलीभीत 55वें, बदायूं 38वें और शाहजहांपुर पहले स्थान पर है।