Technology, आईफोन18 प्रो व प्रो मैक्स की सेल आज से शुरू: कितना मिलेगा डिस्काउंट? जानें कैसे उठाएं हजारों के ऑफर्स का फायदा – Iphone 18 Pro First Sale Today: Prices, Bank Offers, Exchange Deals, Specs Detailed — INA

Thu, 17 Sep 2026 10:09 AM IST

सार

एपल के नए आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने का इंतजार खत्म हो चुका है। आज यानी 18 सितंबर से इनकी पहली आधिकारिक सेल शुरू हो गई है। ए20 प्रो 2nm चिपसेट, सेरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन और 48MP ट्रिपल कैमरा वाले इन नए आईफोन्स की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स की पूरी जानकारी यहां देखें।

iPhone 18 Pro First Sale Today: Prices, Bank Offers, Exchange Deals, Specs Detailed
आईफोन 18 प्रो – फोटो : apple.com

एपल के लेटेस्ट आईफोन 18 प्रो सीरीज की पहली सेल शुरू हो गई है। कंपनी ने इस सीरीज में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को पेश किया है। दोनों फोन की बिक्री आज यानी 18 सितंबर से शुरू हो रही है। सेल में ग्राहकों को बैंक ऑफर के साथ पुराने फोन को एक्सचेंज करने का विकल्प भी मिल सकता है। ऐसे में नए आईफोन को कम कीमत में खरीदने की कोशिश कर रहे ग्राहकों के लिए कई सेविंग विकल्प मौजूद हैं। आइए कीमत, ऑफर और फीचर्स की पूरी जानकारी जानते हैं।

आईफोन 18 प्रो की कीमत और ऑफर

  • आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत करीब 1,64,900 है। इस कीमत में 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। वहीं इसका टॉप-एंड वेरिएंट 2TB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत लगभग 3,14,900 है।
  • वहीं आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत तकरीबन 1,79,900 है। इसमें 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके 2TB वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 3,29,900 है।

कैसे उठाएं हजारों रुपये का फायदा?

  • आप आईफोन 18 प्रो सीरीज को एपल के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं। खरीदारी पर चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए सात हजार तक का इंस्टैंट कैशबैक भी हासिल किया जा सकता है।
  • इसके अलावा ग्राहक पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके भी नए आईफोन की कीमत कम कर सकते हैं। एक्सचेंज में मिलने वाली रकम पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

आईफोन 18 प्रो की पहली सेल कब शुरू हुई?

आईफोन 18 प्रो सीरीज की पहली सेल 18 सितंबर से शुरू हो गई है। इसमें आप आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स दाेनों को खरीद सकते हैं।

आईफोन डुओ की कब से शुरू होगी सेल?

एपल का पहला फोल्डेबल हैंडसेट आईफोन डुओ भी कंपनी ने पेश किया है। इसकी पहली सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। आईफोन डुओ करीब 2.99 लाख है, जबकि इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 4.5 लाख है।

Source link

Back to top button