Sport : 'मैं इस उम्र में वो नहीं कर पाता…' वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए राशिद खान, कहा- 'वो यूनिक और गॉड गिफ्टेड टैलेंट है' #INA

Rashid Khan on Vaibhav Sooryavanshi : भारत और अफगानिस्तान के बीच इन दिनों तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच आज यानी 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इस मुकाबले से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज और पूर्व कप्तान राशिद खान ने भारत के 15 वर्षीय तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है.
आज भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी के खेलने की उम्मीद है. ऐसे में अगर वैभव इस मुकाबले में खेलते हैं तो उनकी टक्कर पहली बार अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से राशिद खान से होगी. वैभव वे राशिद का सामना आईपीएल में तो क्या है लेकिव वो इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली पारी होगा, जब राशिद का सामना वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं. राशिद ने वैभव को लेकर क्या कहा है, आइए जानते हैं.
8️⃣1️⃣ runs
4️⃣9️⃣ deliveries
8️⃣ fours
4️⃣ sixesVaibhav Sooryavanshi thrilled Harare with another special outing 🌟👏
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mkCLNzWNQe
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
राशिद खान ने वैभव सूर्यवंशी पर बोली बड़ी बात
राशिद खान ने कहा कि, ‘वो निडर क्रिकेटर हैं. वो अपनी स्किल्स को सपोर्ट करता है और अपने शॉट्स जानता है. मुझे लगता है कि उसका शॉट सिलेक्शन ज्यादा जरूरी है. वो किसी भी टीम, किसी भी बॉलर के खिलाफ, अपना गेम प्लान जानता है. आप बहुत कम उम्र में इस तरह की चीजें शायद ही देखते हैं. यह समय के साथ आता है, लेकिन उसके पास यह पहले से ही है. जिस तरह से वह निडर होकर खेलता है, वही उसे यूनिक बनाता है’.
राशिद खान ने आगे कहा कि, ‘उसके पास जो पावर है, हैंड-आई कोऑर्डिनेशन है, मुझे लगता है कि यह बहुत अलग है. आप शायद ही किसी दूसरे प्लेयर में ऐसा देखते हैं. वो एक गॉड-गिफ्टेड टैलेंट है. ईमानदारी से कहूं तो, मैं उस उम्र में उतना टैलेंटेड नहीं था लेकिन हां स्किल तो थी. मुझे नहीं पता कि मैं उस उम्र में वो बड़े छक्के मार पाता, जैसे वो मार रहा है. लेकिन जैसा कि मैंने कहा वो एक यूनिक टैलेंट है और उसने इसे न केवल आईपीएल में बल्कि इंडियन टीम में भी दिखाया है. इसलिए मुझे लगता है कि वह बहुत स्पेशल है’.
Is Vaibhav Sooryavanshi a God-gifted talent at such a young age? Rashid Khan (on the young Indian batter)
Rashid Khan said:
“Well, as I mentioned – fearless cricket. And he backs up his skills and knows his shots. I think his shot selection is more important, and he knows his… pic.twitter.com/7OspYM9uVE
— Cricket Hub (@Anurag9793) September 17, 2026
आपको बता दें कि, राशिद उन गेंदबाजों में से हैं, जिनके सामने अच्छे-अच्छे बल्लेबाज रन नहीं बना पाते हैं. राशिद को दुनिया का बेस्ट स्पिन गेंदबाज मना जाता है. राशिद अपनी गेंदों पर विरोधी बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने उनके खिलाफ जमकर रन बनाए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए इंग्लैंड में खेली गई पांच मैचों की 20 सीरीज में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे सीरीज में भी अपने बल्ले से कमाल दिखाया था और 81 रनों की पारी खेली थी, जो उनके क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी पारी है.
इंडियन क्रिकेट टीम के वैभव सूर्यवंशी ने अब तक लिए कुल 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 6 पारियों में 32.16 की औसत और 189.21 की औसत के साथ कुल 193 रन बनाए हैं. उन्होंने भारत के लिए 2 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी 16 चौके और 14 छक्के भी लगा चुके हैं.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी आज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे तीसरा टी20 मैच, जानिए प्लेइंग-11 में लेंगे किस खिलाड़ी की जगह?
'मैं इस उम्र में वो नहीं कर पाता…' वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए राशिद खान, कहा- 'वो यूनिक और गॉड गिफ्टेड टैलेंट है'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,