UP News: नवोदय विद्यालय का प्रिंसिपल करता था तंग, प्रताड़ना से तंग छात्रों ने खुद को हॉस्टल में किया बंद… कैसे माने छात्र? – INA

Jhansi Jawahar Navodaya School Protest: उत्तर प्रदेश में झांसी के जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों ने रात के खाने का बहिष्कार कर हॉस्टल में खुद को बंद कर लिया. छात्रों ने विद्यालय के प्रिंसिपल पर प्रताड़ना और परेशान करने के आरोप लगाए. छात्रों के विरोध की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई.
छात्रों ने प्रिंसिपल को तत्काल हटाने की मांग को लेकर विरोध शुरू किया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद एसडीएम सदर, सीओ टहरौली, थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया.
प्रिंसिपल को तत्काल हटाए जाने की मांग
हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और उन्होंने प्रिंसिपल को तत्काल हटाए जाने की मांग की. देर रात तक अधिकारियों और छात्रों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा. इस दौरान छात्रों ने हॉस्टल से बाहर आने और भोजन करने से इनकार कर दिया. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने छात्रों की शिकायतों को सुना और उनकी मांगों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया.
विद्यालय परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति
अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना विरोध समाप्त किया और हॉस्टल से बाहर आने के लिए तैयार हुए. छात्रों के इस विरोध के दौरान विद्यालय परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. हालांकि, अधिकारियों की मौजूदगी और लगातार बातचीत के बाद मामला शांत हो सका.
फिलहाल छात्रों द्वारा लगाए गए प्रिंसिपल पर प्रताड़ना के आरोपों और उनकी अन्य शिकायतों को लेकर प्रशासन स्तर पर जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. मामले में विद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और साफ हो सकेगी.
ये भी पढ़ें: किन मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं डीटीसी कर्मचारी? 80 परसेंट बसें सड़क से गायब, लोग हो रहे परेशान
नवोदय विद्यालय का प्रिंसिपल करता था तंग, प्रताड़ना से तंग छात्रों ने खुद को हॉस्टल में किया बंद… कैसे माने छात्र?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,