खबर शहर , 10 दिन बाद मिली देवर-भाभी की लाश: नहर में एक साथ लगाई थी छलांग, प्यार में दे दी जान; ये थे आखिरी शब्द – INA


एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में कूटेना नहर पुल के पास बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर में एक पुरुष और महिला के शव दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस जांच में दोनों की पहचान कासगंज निवासी देवर और भाभी के रूप में कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध थे।