Sport : पृथ्वी शॉ की टूटी सगाई, मंगेतर आकृति ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, लगाया था 'चीटिंग' का आरोप #INA

Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल की सगाई टूट गई है और वे एक-दूसरे से अलग हो गए हैं. आकृति अग्रवाल ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उन दोनों की सोच और इस रिश्ते से उम्मीदें काफी अलग थीं, जिस वजह से उन्हें इस रिश्ते का कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा था. इन हालातों को देखते हुए दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक अपील करते हुए फैंस और मीडिया से इस मुश्किल वक्त में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने को कहा है. इस बयान के बाद पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है.
आकृति अग्रवाल ने पोस्ट शेयर कर सगाई टूटने का किया ऐलान
आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ” भारी मन से, मैं यह शेयर करना चाहती हूं कि मेरे मंगेतर और मैंने अपने भविष्य के अलग-अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों के कारण अलग होने का फैसला किया है. हम एक-दूसरे से जितना प्यार और परवाह करते हैं, उसके बावजूद हमने यह स्वीकार कर लिया है कि हमारे रास्ते एक साथ होने के लिए नहीं बने हैं. अपनी जिम्मेदारियों और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, हमने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग करने का निर्णय लिया है.”
आकृति ने आगे लिखा, मैं सचमुच हम दोनों के लिए आगे बढ़ते हुए सिर्फ बेहतरीन चीजें, शांति और खुशियों की कामना करती हूं. मैं आप सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि इस कठिन समय के दौरान हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमारे इस फैसले के पीछे के कारणों के बारे में अटकलें लगाने या अपनी तरफ से कोई धारणा बनाने से बचें. हमारी स्थिति को समझने और हमारे स्पेस का सम्मान करने के लिए धन्यवाद.”
Cricketer Prithvi Shaw’s fiancée, Aakriti Aggarwal, has announced that the couple has mutually decided . part ways, citing different goals and circumstances for their future. She shared the announcement in a post on Instagram pic.twitter.com/0kkGWG1TW7
— . (@ians_india) September 17, 2026
6 महीने पहले ही पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की हुई थी सगाई
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. टीम इंडिया में उनकी वापसी की राहें लगभग बंद हो चुकी हैं और आईपीएल में भी उन्हें खेलने के मौके नहीं मिल रहे हैं. इस बेहद कठिन और नाजुक वक्त में आकृति अग्रवाल हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं. दोनों ने इसी साल 8 मार्च 2026 को सगाई की थी, लेकिन अब यह रिश्ता भी हमेशा के लिए टूट गया है. करियर के संकट के बीच पर्सनल लाइफ में आए इस उतार-चढ़ाव ने पृथ्वी शॉ की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है.
आकृति अग्रवाल की पोस्ट से धोखा मिलने की उड़ी थी अफवाह
दोनों के बीच धोखा मिलने और आपसी मनमुटाव की अफवाहें काफी पहले से चल रही थीं. इसी साल जुलाई में आकृति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की थी, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी. उस पोस्ट में उन्होंने खुलकर लिखा था कि उन्हें इतनी बार धोखा मिला है कि अब उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा. आकृति के इस दर्दभरे बयान के बाद से ही फैंस को अंदाजा हो गया था कि पृथ्वी शॉ और उनके रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, और अब दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपनी राहें अलग कर ली हैं.
यह भी पढ़ें: भारत से धूल चटाने के बाद एशियन गेम्स से बाहर होने से बाल-बाल बचा पाकिस्तान, थाईलैंड ने कर दी क्वार्टर फाइनल में बुरी हालत
पृथ्वी शॉ की टूटी सगाई, मंगेतर आकृति ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, लगाया था 'चीटिंग' का आरोप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,