यूपी – लखनऊ: ऑनलाइन गेमिंग की लत में महिला ने गवाएं लाखों, जेवर रखे गिरवी; डिप्रेशन में जाने के बाद लगाई फांसी – INA

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के पटेल नगर निवासी विभा गुप्ता (38) ने मंगलवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। पति के मुताबिक, विभा ऑनलाइन गेम खेलने की आदी थीं और इसमें काफी रकम गंवा चुकी थीं। इससे वह परेशान थीं।इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक पति राजकुमार गुप्ता सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में विभूतिखंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में हेड क्लर्क हैं। मंगलवार को राजकुमार और विभा घर पर थे। इसी दौरान विभा ने कमरे में फंदा लगा लिया। राजकुमार ने बताया कि विभा ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं।