UP News: ‘मैं सास के साथ ही रहूंगा…’ शादी की जिद पर अड़े दोनों, युवक बोला- गलत तो है, पर क्या करें; 5 बच्चों की मां है महिला – INA

‘हम दोनों साथ रहना चाहते हैं. रिश्ते में ये मेरी सास लगती हैं और मैं इनसे शादी करना चाहता हूं. मेरी पत्नी मेरे साथ रहे या नहीं, इससे कोई मतलब नहीं है. ये गलत तो है, लेकिन क्या करें. इनके पांच बच्चे अगर हमारे साथ रहना चाहें तो हम उन्हें भी पालेंगे…’ यह कहना है उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के उस युवक का, जो अपनी ही रिश्ते की सास के साथ रहने और उनसे शादी करने की जिद पर अड़ा है.

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर का बताया जा रहा है. परिवार में सास और युवक के बीच नजदीकियों की बात सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई. महिला के बच्चों को भी जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया. परिवार के लोगों का कहना है कि दोनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे अपने फैसले पर कायम रहे. इस दौरान घर में काफी हंगामा होने की बात सामने आई.

युवक बोला- दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं

मामले में प्रेमी युवक तेजवीर का बयान भी सामने आया है. उसका कहना है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और दोनों साथ रहना चाहते हैं. वहीं महिला के बेटे अंशुल ने बताया कि उसने अपनी मां और तेजवीर को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों उसकी बात मानने को तैयार नहीं हैं.

महिला के बेटे ने क्या कहा?

अंशुल ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान दोनों ने कथित तौर पर जान देने की नीयत से गैस सिलेंडर में आग लगाने की कोशिश की थी. अंशुल का कहना है कि मां ने उससे कहा है कि दोनों साथ रहेंगे, नहीं तो उन्हें गोली मार दो. घटना को लेकर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उस समय वास्तव में क्या हुआ था और आग लगाने की स्थिति किस तरह बनी. वहीं, इस मामले की पुलिस जांच कर रही है.

‘मैं सास के साथ ही रहूंगा…’ शादी की जिद पर अड़े दोनों, युवक बोला- गलत तो है, पर क्या करें; 5 बच्चों की मां है महिला


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button