Sport : अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा रोहित शर्मा का छक्कों का रिकॉर्ड, अफगानिस्तान के खिलाफ बने नंबर-1 #INA

IND vs AFG 3rd T20I: भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20I मैच में एक छक्का लगाते ही अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं 16 गेंदों पर फिफ्टी जड़कर अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली के भी एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, इसके अलावा उन्होंने शिवम दुबे को भी पीछे छोड़ दिया है.
अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा के नाम अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा मैच शुरू होने से पहले 11 छक्के थे. वह रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर थे, लेकिन मैच शुरू होते ही अभिषेक ने पहले ही ओवर में शानदार छक्का जड़ दिया. इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
🚨 16 BALL FIFTY FOR ABHISHEK SHARMA 🥶
– The best in the business, truly a madman in T20s, We are witnessing greatness.
This is Abhishek Sharma’s world. pic.twitter.com/lJnaN73D7S
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 17, 2026
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा शिवम दुबे का भी रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ एक टी20 सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले शिवम दुबे के नाम दर्ज था. शिवम ने साल 2024 में खेली गई सीरीज में कुल 124 रन बनाए थे. वहीं अभिषेक तीसरे मैच से पहले दो पारियों में 121 रन (पहले मैच में 82 और दूसरे मैच में 39 रन) बना चुके थे. अब तीसरे टी20 मुकाबले में 4 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा ने शिवम दुबे का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. अब अभिषेक शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ किसी एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
Rollicking 1⃣6⃣-ball FIFTY 🔥
Abhishek Sharma’s 1⃣3⃣th in T20Is 👏
50-run partnership also up for the openers 🤝
Updates ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/qXQYnnCl3K
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
अभिषेक शर्मा ने की विराट कोहली की बराबरी
अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी-20 मैच में एक और शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में अभिषेक के बल्ले से यह दूसरा अर्धशतक निकला है, इससे पहले उन्होंने सीरीज के पहले मैच में भी अर्धशतक जड़ा था।तीसरे टी-20 में यह फिफ्टी लगाते ही अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली, शिवम दुबे, केएल राहुल और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इन सभी दिग्गज बल्लेबाजों के नाम अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में दो-दो अर्धशतक दर्ज हैं, और अब अभिषेक शर्मा भी इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
– Fifty in first T20I Match.
– 39 in second T20I Match.
– Fifty in third T20I Match.ABHISHEK SHARMA IS RULED IN THIS T20I SERIES Vs AFGHANISTAN. 🔥🌟 pic.twitter.com/3ifedlZp2c
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 17, 2026
यह भी पढ़ें: सट्टेबाजी के आरोपों में घिरे मोहम्मद रिजवान, ‘फिक्सिंग’ मामले में लाहौर हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, करियर पर लटकी तलवार
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा रोहित शर्मा का छक्कों का रिकॉर्ड, अफगानिस्तान के खिलाफ बने नंबर-1
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,