खबर शहर , Agra News: त्रिवेणी देवी और वीएस इंटर कॉलेज बने ओवरऑल विजेता – INA

आगरा। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में त्रिवेणी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज और वीएस इंटर कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया। आयोजन राहुल सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा विभाग के सह सचिव रवि प्रकाश एवं संजय नेहरू ने किया।


प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों की 17 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में वीएस इंटर कॉलेज विजेता रहा जबकि बालक वर्ग में शालिग्राम इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का आगामी प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया। समापन समारोह में केपी सिंह यादव, सौरभ सिंह, बृजेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।


Credit By Amar Ujala

Back to top button