Sport : Asian Games Day-2 Schedule: एशियन गेम्स में दूसरे दिन इन खेलों में चुनौती पेश करेगा भारत, यहां देखें पूरा शेड्यूल #INA

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे 20वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन, यानी 20 सितंबर 2026 को भारतीय दल अपने पदक अभियान को गति देने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. इस दिन भारत के लिए शूटिंग और टेकबॉल जैसी स्पर्धाओं में मेडल जीतने के बड़े मौके होंगे. इसके साथ ही महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपना महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मैच खेलेगी, जबकि पुरुष और महिला हॉकी टीमें भी ग्रुप-स्टेज मैचों के साथ अपने अभियान का आगाज करेंगी. टेकबॉल में भारत के पास मेडल जीतने का मौका होगा.
शूटिंग – मेडल इवेंट्स
निशानेबाजी में भारत को पहले ही दिन मेडल की मजबूत उम्मीदें हैं, जहां इलावेनिल वालारिवन जैसी स्टार शूटर चुनौती पेश करेंगी. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह में होगी.
सुबह 06:15 बजे से: महिला 10 मीटर एयर राइफल – इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन (इलावेनिल वालारिवन, सोनम उत्तम मस्कर, विदर्शा के. विनोद).
सुबह 06:15 बजे से: महिला 10 मीटर एयर राइफल – टीम फाइनल (मेडल इवेंट)
इसके बाद: महिला 10 मीटर एयर राइफल – इंडिविजुअल फाइनल (मेडल इवेंट)
सुबह 06:30 बजे से: पुरुष और महिला स्कीट इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम इवेंट (दूसरा दिन).
भारतीय महिला क्रिकेट टीम – सेमीफाइनल मुकाबला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा. दोनों टीमों के बीच यह नॉकआउट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा.
हॉकी – शुरुआती अभियान
सुबह 07:30 बजे: महिला हॉकी (पूल B) – भारत बनाम उज्बेकिस्तान.
सुबह 11:30 बजे: पुरुष हॉकी (पूल A) – भारत बनाम इंडोनेशिया
टेकबॉल (Teqball) – कांस्य पदक के मुकाबले
एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार भारत टेकबॉल खेल खेल रहा है. डेब्यू कर रहे इस खेल में भारत इतिहास रचने की दहलीज पर है. टीम इंडिया के पास मेडल जीतने का मौका है.
सुबह 06:30 बजे: महिला सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच – क्विंसी जोआकिम डिसूजा (भारत) बनाम युइना सकामोटो (जापान)
सुबह 07:00 बजे: मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच – भारत (क्विंसी डिसूजा और मोहम्मद अनस इमरान बेग)
🚨𝐐𝐮𝐢𝐦𝐜𝐲 𝐃𝐬𝐨𝐮𝐳𝐚 𝐭𝐨 𝐟𝐢𝐠𝐡𝐭 𝐟𝐨𝐫 𝐛𝐫𝐨𝐧𝐳𝐞 𝐢𝐧 𝐓𝐞𝐪𝐛𝐚𝐥𝐥🚨
India’s Quimcy loses 1-2 (12-7, 9-12, 7-12) . Indonesia’s Sumaya in the women’s singles semifinals of the sport which is making its Asian Games debut in Aichi-Nagoya, Japan.
Quimcy will face… pic.twitter.com/qmCkibG9G8
— Sportstar (@sportstarweb) September 19, 2026
बैडमिंटन – टीम इवेंट्स
20 सितंबर से भारत की मजबूत बैडमिंटन टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और स्टार शटलर लक्ष्य सेन की अगुवाई में भारतीय महिला टीम राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में कजाकिस्तान के खिलाफ कोर्ट पर उतरेगी, जहां टीम इंडिया की नजरें धमाकेदार जीत पर होंगी.
सुबह 11:30 बजे: महिला टीम (राउंड ऑफ 16) – भारत बनाम कजाकिस्तान.
वुशू शेड्यूल
सुबह 05:30 बजे: पुरुष चांगक्वान फाइनल (मेडल इवेंट).
इसके बाद: महिला 52kg (राउंड ऑफ 16) – अपर्णा (भारत) बनाम सोगंद सिंकेइचेतन (इरान).
इसके बाद: पुरुष 75kg (राउंड ऑफ 16) – विक्रांत बालियान (भारत) बनाम सोहेल मौसवी (इरान)
स्विमिंग शेड्यूल
सुबह 07:14 बजे: पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स (बेनेडिक्टन रोहित, आकाश मणी).
सुबह 07:35 बजे: पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स (ऋषभ दास, उत्कर्ष पाटिल).
दोपहर 02:23 बजे: पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (क्वालीफाई करने पर).
टेबल टेनिस शेड्यूल
सुबह 06:30 बजे से: महिला टीम ग्रुप स्टेज – भारत बनाम इंडोनेशिया
सुबह 08:30 बजे से: पुरुष टीम ग्रुप स्टेज – भारत बनाम इंडोनेशिया
दोपहर 01:30 बजे से: महिला टीम ग्रुप स्टेज – भारत बनाम सिंगापुर
दोपहर 03:50 बजे से: पुरुष टीम ग्रुप स्टेज – भारत बनाम ईरान
यह भी पढ़ें: Explainer: हरी पिचें, स्विंग होती गेंदें…, जानें वो 10 अचूक मंत्र, जिससे न्यूजीलैंड में इतिहास रच सकती है टीम इंडिया
Asian Games Day-2 Schedule: एशियन गेम्स में दूसरे दिन इन खेलों में चुनौती पेश करेगा भारत, यहां देखें पूरा शेड्यूल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,