खबर शहर , Agra News: जमीन विवाद में जैन मुनि से अभद्रता पर आक्रोश, दो गिरफ्तार – INA

आगरा। थाना रकाबगंज के पास बेशकीमती जमीन पर कब्जे का विवाद तूल पकड़ रहा है। दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जैन समाज की तरफ दी गई शिकायत में जैन मुनि से अभद्रता का भी आरोप है। इस आरोप में पुलिस ने दो लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया। पूर्व में जमीन छावनी इलाके में होने की वजह से रक्षा मंत्रालय को भी जानकारी दी गई है।

थाना रकाबगंज के पास बेशकीमती जमीन पर दो पक्ष अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। एक तरफ जैन समाज है। उनका कहना है कि जमीन मंदिर की है। इसमें धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं मोतीलाल शिवहरे पक्ष जमीन पर अपना दावा कर रहा है। पूर्व में भी विवाद हुआ था। जैन समाज के लोग थाने पहुंच गए थे। तब किसी तरह मामला शांत हो सका था। बुधवार को एक बार फिर विवाद हुआ। एक पक्ष के मोतीलाल शिवहरे, नितिन शिवहरे और दूसरे पक्ष के प्रशांत और अखिलेश से मारपीट हो गई।

घटना से जैन समाज के लोग आक्रोशित हैं। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। मोतीलाल शिवहरे, नितिन शिवहरे को भीड़ से निकालकर थाने ले आई। अखिलेश जैन की ओर से धार्मिक भावनाएं आहत होने और जैन मुनि से अभद्रता की प्राथमिकी कराई गई है।

वर्जन :

मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस संबंध में दोनों पक्ष के लोगों को पाबंद किया गया है। इसके बावजूद विवाद हुआ है। दोनों तरफ से शिकायत पर कार्रवाई की गई। जमीन की दावेदारी के लिए पुलिस की ओर से छावनी बोर्ड और रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। – अमीषा सिंह, एसीपी सदर


Credit By Amar Ujala

Back to top button