Sport : भारत को इन युवा खिलाड़ियों से होगी एशियन गेम्स 2026 में मेडल की उम्मीद, जानिए कौन सा प्लेयर किस खेल में लगाएगा जान #INA

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में किया जा रहा है. इस बार एशियाई खेलों का 20वां संस्करण आयोजित हो रहा है, जिसका आगाज यानी मुख्य प्रतियोगिताएं 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाली हैं. वहीं कुछ खेलों की शुरुआत उद्घाटन समारोह से पहले ही हो चुकी है. इस बार एशिया के 45 देश और क्षेत्र प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले हैं. एशियन गेम्स में कुल 43 खेलों में 469 मेडल इवेंट आयोजित किए जाएंगे. इस बार प्रतियोगिताओं के लिए 53 वेन्यू तैयार किए गए हैं.

एशियन गेम्स का आयोजन जापान पहले भी कर चुका है. जापान में 1994 में हिरोशिमा एशियन गेम्स की मेजबानी की गई थी.  एशियन गेम्स 2026 में भारत का कुल दल 768 सदस्यों का होगा. इसमें 269 पुरुष और 234 महिलाएं शामिल होंगी. वहीं इस बार एशियन गेम्स 2026 में 246 सहायक कर्मचारी और अन्य अधिकारी भी जाने वाले हैं. भारत के 503 खिलाड़ी मेडल के लिए जोर लगाते हुए नजर आएंगे. भारत इस बार कुल 35 खेलों में हिस्सा लेने वाला है. पिछली बार हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने 107 पदक जीते थे.

इस बार भारतीय खिलाड़ियों और एथलीट के ऊपर भारत को ज्यादा से ज्यादा मेडल दिना का जिम्मा होगा. इस बार एशियन गेम्स में भारत के लिए कुछ नए और युवा खिलाड़ी भी उतरने वाले हैं. इस सभी खिलाड़ी एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, शूटिंग, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, तैराकी, जिम्नास्टिक, टेनिस, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे कई प्रमुख खेलों में भारत की ओर से अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. तो आज हम आपको उन युवा खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो एशियन गेम्स में भारत के लिए उतरेंगे और सबसे कम उम्र में उनसे मेडल जीतने की उम्मीद होगी. 

देश को इन युवा खिलाड़ियों से होगी मेडल की उम्मीद

1 – अनाहत सिंह 

भारत की स्क्वैश प्ल्येर अनाहत सिंह 18 साल की उम्र में एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीती है. अब एशियन गेम्स 2026 में उन्हें पदक की प्रबल दावेदार माना जा रहा है. अनाहत अपनी हालिया फॉर्म को अगर बरकरार रखने में सफल रहीं, तो वह देश की झोली में मेडल डाल सकती हैं.

2 – सिंड्रेला दास 

भारत की 17 साल की टेबल टेनिस प्लेयर सिंड्रेला दास एशियन गेम्स 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी भारतीय फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं. एशियन गेम्स 2026 में वो महिला युगल और महिला टीम स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी. अपनी फुर्ती और शानदार खेल से वह बड़ी सी बड़ी खिलाड़ियों पर हावी हो जाती हैं. उनकी आक्रामक शैली भारत को टेबल टेनिस में मेडल दिलाने में कामयाब हो सकती है.

3 – प्रितिका प्रदीप

भारत की 17 साल की तीरंदाज प्रितिका प्रदीप एशियन गेम्स 2026 में अपना जलवा बिखेर सकती हैं. उन्होंने हाल ही में वरिष्ठ वर्ग के विश्व कप में पदक जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. अब प्रितिका भारतीय तीरंदाजी टीम की मुख्य खिलाड़ी एशियन गेम्स में बनकर नजर आने वाली हैं. उनकी एकाग्रता और दबाव के पलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना भारत को एशियन गेम्स 2026 में मेडल दिलाने में अहम साबित हो सकता है. 

4 – अनुष्का यादव 

भारत की 18 वर्षीय अनुष्का यादव से देश को एथलेटिक्स – हैमर थ्रो में मेडल की उम्मीद होगी. वो एशियन गेम्स 2026 में इंडिया का लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. अनुष्का हैमर थ्रो स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं. एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर अब वो अपना शानदार खेल दिखाकर मेडल देश के नाम करना चाहेंगी.

5 – साक्षी चौधरी

महिला बॉक्सर साक्षी चौधरी ने बेहद कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में साक्षी का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था और वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही थीं. साक्षी ने फाइनल में रूबी व्हाइट के 68 मैचों से चले आ रहे जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया था. भले ही वह पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही हों. अब उनसे एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने की उम्मीद होगी. 

6 – आयुष शेट्टी

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी ने अपने खेल से हर किसी को हैरान कर दिया था. उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी को हराते हुए बड़ा उलटफेर किया था. 21 वर्षीय आयुष पहली बार एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने जा रहे हैं. 6 फीट और 4 इंच का यह खिलाड़ी अपनी दमदार स्मैश और खेल के बूते एशियन गेम्स में भारत को मेडल दिला सकते हैं.

7 – वैभव सूर्यवंंशी 

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में 15 साल की उम्र में हिस्सा लेने वाले हैं. वो एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. उनस से भी देश को मेडल जीतने की उम्मीद होगी. हालांकि वो टीम गेम क्रिकेट खेलते हैं, वो व्यक्तिगत रूप से मेडल नहीं जीत पाएंगे लेकिन टीम के तौर पर वो मेडल एशियन गेम्स 2026 में अपने नाम कर सकते हैं.

एशियन गेम्स में पहली बार हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी

  • रोहित यादव — भाला फेंक
  • आयुष शेट्टी — बैडमिंटन
  • अंजलि फोगाट — शूटिंग
  • देविका सिहाग — बैडमिंटन
  • तन्वी शर्मा — बैडमिंटन
  • इशारानी बरुआ — बैडमिंटन
  • उन्नति हुड्डा — बैडमिंटन
  • थारुन मन्नेपल्ली — बैडमिंटन
  • शाइली सिंह — लंबी कूद
  • अनसी सोजन — लंबी कूद
  • देव मीणा — पोल वॉल्ट
  • सिंधुश्री गणेश — पोल वॉल्ट
  • निहारिका वशिष्ठ — ट्रिपल जंप
  • आशा इलांगो — ट्रिपल जंप
  • सान्या यादव — डिस्कस थ्रो
  • अनुष्का यादव — हैमर थ्रो
  • ताजिंदरपाल सिंह तूर — शॉट पुटर

ये भी पढ़ें : Asian Games 2026 : भारत को इन 5 खेलों में होगी सबसे ज्यादा मेडल मिलने की उम्मीद, जानें कौन से खिलाड़ी लगाएंगे पदकों की झड़ी

भारत को इन युवा खिलाड़ियों से होगी एशियन गेम्स 2026 में मेडल की उम्मीद, जानिए कौन सा प्लेयर किस खेल में लगाएगा जान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button