UP News: 11 चक्कर पूरे किए, आखिरी 50 मीटर में थम गई सांसें… होमगार्ड भर्ती में BTech पास युवक की मौत – INA
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत हो गई. शुक्रवार को 9वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में 4800 मीटर की दौड़ के दौरान बरेली निवासी 28 वर्षीय शिवम यादव अचानक बेहोश होकर ट्रैक पर गिर पड़ा. बताया जा रहा कि वह दौड़ के अंतिम राउंड में था और फिनिश लाइन से करीब 50 मीटर दूर रह गया था. मेडिकल टीम ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
11 चक्कर पूरे कर चुका था शिवम
शिवम यादव होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिए मुरादाबाद पहुंचा था. 4800 मीटर की दौड़ में उसे कुल 12 चक्कर लगाने थे. बताया जा रहा कि शिवम 11 चक्कर पूरे कर चुका था. अंतिम चक्कर में वह फिनिश लाइन से करीब 50 मीटर पहले अचानक गिर पड़ा. मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत उसकी हालत संभालने की कोशिश की. इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी.
ये भी पढ़ें- Saharanpur Crime News: प्रेमिका को छत पर बुलाया, गला दबाकर मार डाला फिर मां के साथ शव नहर में फेंका
BTech और BEd के बाद कर रहा था भर्ती की तैयारी
शिवम यादव मूल रूप से बरेली के मढ़ीनाथ इलाके का रहने वाला था. परिजनों के मुताबिक, वह पढ़ाई में काफी अच्छा था. उसने BTech और BEd की पढ़ाई की थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाते था. परिजनों ने बताया कि शिवम करीब एक साल से होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहा था. नौकरी हासिल करने के लिए वह लगातार मेहनत कर रहा था. भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए वह गुरुवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था. उस समय वह बिल्कुल स्वस्थ था.
शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे परिवार को शिवम के दौड़ के दौरान बेहोश होने की सूचना मिली. खबर मिलते ही उसके पिता विनोद यादव अस्पताल की ओर रवाना हुए. मोर्चरी में बेटे का शव देखते ही वह बेसुध होकर गिर पड़े. हालत बिगड़ने पर उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. शिवम की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई. उसकी पत्नी कोमल यादव का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के मुताबिक, शिवम की करीब तीन साल की बेटी है. पिता की मौत के बाद मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया.
11 चक्कर पूरे किए, आखिरी 50 मीटर में थम गई सांसें… होमगार्ड भर्ती में BTech पास युवक की मौत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,