Sport : IND vs WI : रोहित शर्मा या विराट कोहली… किसने बनाए हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन, देखें पूरी लिस्ट #INA

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया को अपने घरेलू मैदानों पर वेस्टइंडीज के साथ 3 वनडे मैच खेले हैं, जो 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. इस सीरीज में शुभमन गिल की मैदान पर वापसी होगी और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी. गिल के साथ-साथ इस सीरीज में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी नजर आएंगे. इंग्लैंड दौरे के बाद फैंस इनको भी फिर से क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए देख पाएंगे.
ऐसे में आज हम आपको इन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली सबसे ऊपर हैं. उनके साथ-साथ दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा भी मौजूद हैं. तो आइए उन 5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
Virat Kohli and Rohit Sharma both thanked Australia and the Australian crowd. 🥹❤️ pic.twitter.com/f02bmv4f8E
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 25, 2025
1 – विराट कोहली
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है. उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 42 वनडे मैचों में 2,261 रन बनाए हैं. विराट कोहली के बल्ले से इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं. विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 157* रन रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्सर खास मौकों पर विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है. अब विराट के पास इस सीरीज में भी धमाल मचाने का मौका होगा.
2 – रोहित शर्मा
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए लगातार बड़ी और शानदार पारियां खेली हैं. उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 36 वनडे मैचों में 1,601 रन बनाए हैं. इसके साथ ही वो वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी हैं. उनके नाम इस दौरान 3 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 162 रन है. हिटमैन के पास अब इस सीरीज में भी धमाल मचाने का मौका होगा.
3 – सचिन तेंदुलकर
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर का नाम तीसरे नंबर पर शामिल है. भारत-वेस्टइंडीज वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हुए हैं. सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 वनडे मैचों में 1,573 रन बनाए है. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 11 अर्धशतक लगाए. कैरेबियाई टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 141* रन रहा है. उन्होंने अपने समय में भारतीय क्रिकेट टीम को कई बड़े-बड़े मैचों में भी जीत दिलाई है.
4 – राहुल द्रविड़
भारत के पूर्व बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर मौजूद हैं. राहुल द्रविड़ ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 40 वनडे मैचों में 1,348 रन बनाए. उन्होंने भारत के लिए इस दौरान 3 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका हाईएस्ट स्कोर 109* रन रहा है.
5 – सौरव गांगुली
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस लिस्ट में शामिल हैं. गांगुली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. सौरव गांगुली ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 27 वनडे मैचों में 1,142 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं. गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 98 रन रहा है.
टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट
| रैंक | भारतीय बल्लेबाज | मैच | रन | शतक | अर्धशतक | सर्वश्रेष्ठ |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | विराट कोहली | 42 | 2,261 | 9 | 11 | 157* |
| 2 | रोहित शर्मा | 36 | 1,601 | 3 | 12 | 162 |
| 3 | सचिन तेंदुलकर | 39 | 1,573 | 4 | 11 | 141* |
| 4 | राहुल द्रविड़ | 40 | 1,348 | 3 | 8 | 109* |
| 5 | सौरव गांगुली | 27 | 1,142 | 0 | 11 | 98 |
ये भी पढ़ें : कितनी तारीख को होगा भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल, नोट कर लीजिए डेट और टाइम
IND vs WI : रोहित शर्मा या विराट कोहली… किसने बनाए हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन, देखें पूरी लिस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,