खबर शहर , यूपी में ‘लंपी’ की दस्तक: खतरनाक वायरस की चपेट में आए गोवंश, बचाने के पशुपालक जरूर करें ये काम – INA

आगरा में गोवंशीय मवेशियों में लंपी त्वचा रोग के मामले बढ़ रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के पशुपालन विशेषज्ञ धर्वेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि लंपी स्किन डिजीज वायरस से होने वाला यह विषाणुजनित रोग मुख्य रूप से मच्छर, मक्खी, चिंचड़ और जूं जैसे रक्त चूसने वाले कीटों तथा संक्रमित पशुओं के संपर्क से फैलता है। सीमेन, प्लेसेंटा और दूषित पानी-आहार से भी संक्रमण की आशंका रहती है।