Sport : वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर मैचों का अकाल, 8 साल में 2 टेस्ट और इस सीजन सिर्फ 1 मैच, MCA ने BCCI से लगाई गुहार #INA

2011 वनडे वर्ल्ड कप जीत का ऐतिहासिक गवाह और मुंबई क्रिकेट की धड़कन कहा जाने वाला वानखेड़े स्टेडियम आज अपने वजूद और पहचान को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है. हाल ही में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने बीसीसीआई के सामने इसे लेकर एक गंभीर चिंता जताई है. भारतीय क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इस मैदान को पिछले कुछ सालों से अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी में लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. आगामी होम सीजन (2026-27) में भी वानखेड़े को सिर्फ एक इंटरनेशनल मैच (जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा वनडे) मिला है, जिसके बाद MCA ने भविष्य के दौरों के लिए अधिक मैचों के लिए BCCI से अनुरोध किया है. 

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों का गवाह रहा मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम इन दिनों इंटरनेशनल मैचों के लिए तरस रहा है. इसी वजह से मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने BCCI की 95वीं सालाना बैठक में एक बड़ी मांग रख दी है. MCA ने बोर्ड से साफ कहा है कि आने वाले समय में वानखेड़े स्टेडियम को और ज्यादा इंटरनेशनल मैच दिए जाएं.

8 साल में वानखेड़े स्टेडियम में सिर्फ 2 टेस्ट 

वानखेड़े स्टेडियम भारत के उन चुनिंदा मैदानों में से एक है, जिसे BCCI ने ‘स्थायी टेस्ट सेंटर’ और वीआईपी दर्जा दिया है. यानी यहां रेगुलर टेस्ट मैच होने चाहिए, लेकिन असलियत इसके बिल्कुल उलट है. आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि पिछले 8 सालों में मुंबई के इस ऐतिहासिक मैदान पर सिर्फ 2 टेस्ट मैच ही खेले जा सके हैं, जो फैंस के साथ सरासर नाइंसाफी है. 

क्रिकेट के सबसे पारंपरिक और प्रतिष्ठित फॉर्मेट टेस्ट मैच का मुंबई जैसे बड़े शहर से दूर हो जाना फैंस और लोकल क्रिकेट एसोसिएशन दोनों को निराश कर रहा है. वानखेड़े का मैदान दिग्गजों के बड़े रिकॉर्ड्स और टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीतों का गवाह रहा है. इसके बावजूद, पिछले कुछ सालों से इस ऐतिहासिक स्टेडियम को टेस्ट क्रिकेट के लिए तरसा कर रख दिया गया है. 

इस सीजन में मिला केवल 1 मैच, फैंस हुए निराश

जब BCCI ने साल 2026-27 के होम सीजन के वेन्यू की लिस्ट जारी की, तो मुंबई के क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा. आने वाले जनवरी महीने में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच के अलावा वानखेड़े स्टेडियम को और कोई इंटरनेशनल मैच नहीं मिला है. ऑस्ट्रेलिया या दूसरी बड़ी टीमों के खिलाफ होने वाली हाई-प्रोफाइल घरेलू सीरीज से वानखेड़े का पत्ता पूरी तरह साफ कर दिया गया. इसी अनदेखी से परेशान होकर MCA को BCCI के सामने यह मुद्दा उठाना पड़ा है. 

यह भी पढ़ें:  टीम इंडिया के लिए बढ़ा खतरा! एशेज का स्टार कंगारू गेंदबाज भारत में ही कर रहा है तबाही की तैयारी

 

वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर मैचों का अकाल, 8 साल में 2 टेस्ट और इस सीजन सिर्फ 1 मैच, MCA ने BCCI से लगाई गुहार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button