Sport : रोहित के लॉर्ड्स शतक से VVS लक्ष्मण से विवाद तक… जानें क्यों 2027 वर्ल्ड कप से पहले अजीत अगरकर ने छोड़ा चीफ सेलेक्टर पद #INA

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने अपने पद से हटने का फैसला कर लिया है. हालांकि उनका कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रहा है, लेकिन उन्होंने आगे एक्सटेंशन न लेने और पद छोड़ने की इच्छा बोर्ड को जता दी है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट के इस सबसे बड़े प्रशासनिक पद से अगरकर के अलग होने की खबरों ने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. इस हाई-प्रोफाइल विदाई के पीछे कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर उपजा ड्रामा और बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के साथ बढ़ते मतभेद मुख्य कारण माने जा रहे हैं.
रोहित शर्मा का भविष्य और 2027 वर्ल्ड कप का प्लान
अजीत अगरकर और बीसीसीआई के बीच दरार की सबसे मुख्य वजह पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में भविष्य को लेकर शुरू हुआ विवाद था. 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति भविष्य की टीम तैयार करना चाहती थी. अगरकर यशस्वी जायसवाल जैसे युवाओं को मौका देना चाहते थे. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में रोहित द्वारा बनाए गए 138 रनों के शानदार शतक ने पूरी स्थिति बदल दी.
बीसीसीआई का यू-टर्न और अगरकर की नाराजगी
रोहित शर्मा के लॉर्ड्स में लगाए गए शतक के बाद, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक सार्वजनिक बयान जारी किया था. उन्होंने कहा था कि रोहित तब तक भारत के लिए खेलते रहेंगे, जब तक वे टीम की योजनाओं में फिट बैठते हैं. बोर्ड ने मुख्य चयनकर्ता को भरोसे में लिए बिना ही मीडिया के सामने खुलकर रोहित का समर्थन कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड के इस यू-टर्न और सोशल मीडिया के दबाव में आकर लिए गए फैसले से अजीत अगरकर काफी आहत और नाराज थे.
🚨 THE REASON OF AJIT AGARKAR’S EXIT AS CHIEF SELECTOR 🚨
– The drama surrounding the future of Rohit Sharma and the ever growing differences with CoE head VVS Laxman became the main reasons for Chief selector Ajit Agarkar & the BCCI . part ways ahead of the 2027 WC. (PTI). pic.twitter.com/fdnY0IAqDT
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 19, 2026
CoE प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के साथ नीतिगत मतभेद
रोहित शर्मा के विवाद के साथ-साथ, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर CoE सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चीफ वीवीएस लक्ष्मण के बीच भी नीतिगत मतभेद चल रहा था. इन दोनों दिग्गजों में कई बातों को लेकर ठन गई थी, जिसमें सबसे बड़ा सिरदर्द खिलाड़ियों की चोट थी. चयन समिति इस बात से बेहद परेशान थी कि चोटिल स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट और उनकी वापसी की सही तारीख बताने में लक्ष्मण की अगुवाई वाली CoE पूरी तरह नाकाम साबित हो रही थी.
वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन को ही मैदान पर उतारने के पक्ष में थे, जबकि अगरकर का मानना था कि एशियन गेम्स जैसे छोटे टूर्नामेंट्स में स्टार खिलाड़ियों को भेजने की कोई जरूरत नहीं है. इसी बीच, जब टॉप प्लेयर्स की एक बेहद सीक्रेट इंजरी लिस्ट मीडिया में लीक हो गई, तो चयन समिति और CoE के बीच का आपसी भरोसा पूरी तरह से खत्म हो गया.
रिव्यू मीटिंग से अगरकर की दूरी बनी विदाई का आखिरी ट्रिगर
इस पूरे ड्रामे का आखिरी मोड़ तब आया, जब इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने मुंबई में एक जरूरी समीक्षा बैठक बुलाई. मुख्य चयनकर्ता होने के नाते इस मीटिंग में अजीत अगरकर का रहना बेहद जरूरी था, लेकिन वे इसमें ऑनलाइन भी शामिल नहीं हुए. हालांकि, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने यह कहकर उनका बचाव किया कि वे शहर से बाहर थे, लेकिन बीसीसीआई का एक बड़ा खेमा इसे अगरकर के असहयोग और बोर्ड के साथ उनके खत्म हो चुके रिश्तों की आखिरी निशानी मान रहा था.
यह भी पढ़ें: वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर मैचों का अकाल, 8 साल में 2 टेस्ट और इस सीजन सिर्फ 1 मैच, MCA ने BCCI से लगाई गुहार
रोहित के लॉर्ड्स शतक से VVS लक्ष्मण से विवाद तक… जानें क्यों 2027 वर्ल्ड कप से पहले अजीत अगरकर ने छोड़ा चीफ सेलेक्टर पद
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,