Sports- एशियाड 2026: 0.6 अंक से चूका गोल्ड! इलावेनिल वलारिवान ने जीता रजत; भारत को मिला दूसरा पदक; पढ़ें उनकी कहानी -#INA

इलावेनिल ने फाइनल में शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और लंबे समय तक शीर्ष स्थान पर बनी रहीं। लेकिन आखिरी तीन शॉट में जापान की हिनाता ताइची ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। हिनाता ने 253.0 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इलावेनिल 252.4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दक्षिण कोरिया की हियोजिन बान ने 230.4 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता। इलावेनिल शुरुआत से ही गोल्ड की रेस में सबसे . चल रही थीं, लेकिन अंतिम चरण में हिनाता ने बाजी पलट दी। इस तरह इलावेनिल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।


एशियाड में इलावेनिल का दूसरा पदक

यह आइची-नागोया एशियन गेम्स में इलावेनिल वलारिवान का दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सोनम मस्कर और विदर्सा कोचलुमकल के साथ मिलकर रजत पदक जीता था। इस तरह इलावेनिल ने अपने एशियन गेम्स अभियान में अब तक दो रजत पदक जीत लिए हैं।

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button