Sport : स्मृति मंधाना ने एक मैच में बनाए 2 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, छक्कों का लगाया खास शतक, तो इस मामले में बनीं नंबर-1 क्रिकेटर #INA

Smriti Mandhana Record: एशियन गेम्स 2026 के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 37 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान मंधाना ने 2 बड़े बड़े कारनामे किए हैं. वह T20I महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं.

स्मृति मंधाना ने बनीं सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाली क्रिकेटर

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना बांग्लादेश के साथ खेले गए मुकाबले में 37 रन बनाकर आउट हुईं. अपनी इस पारी के दौरान मंधाना ने एक बड़ा कारनामा किया. वह महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. इस मामले में मंधाना ने न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा है. जहां, बेट्स ने 186 मैचों में 178 पारियों में 4758 रन बनाए. वहीं, स्मृति मंधाना ने 178 मैचों की 171 पारियों में 4788 रन बनाए हैं. लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आता है, जिन्होंने भारत के लिए 209 T20I मैच खेले हैं, जिसमें 4327 रन बनाए हैं.

खिलाड़ीटीममैचपारीनाबादरनसर्वश्रेष्ठऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
स्मृति मंधानाभारत178*17115478812430.693773126.902366644100
सूजी बेट्सन्यूजीलैंड186178134758124*28.834381108.601281352535
हरमनप्रीत कौरभारत209*18744432710330.253902+110.551186414+92+
चमारी अटापट्टूश्रीलंका172169114282119*27.103727114.8941610558120
सोफी डिवाइनन्यूजीलैंड15815421381710528.693098123.2012412353134

100 छक्के लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं स्मृति मंधाना

बांग्लादेश के साथ खेले सेमीफाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने अपनी 37 रनों की पारी के दौरान 2 छक्के लगाए. इसकी मदद से उन्होंने T20I क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वह ये कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. हालांकि, मंधाना के बाद इसी मुकाबले में शेफाली वर्मा ने भी 100 छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया और वह भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्याद छक्के लगाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. आपको बता दें, लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, जिन्होंने 92 छक्के लगाए हैं.

खिलाड़ीमैचपारीनाबादरनसर्वश्रेष्ठऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
शेफाली वर्मा118*11783277100*30.062329140.701217413104
स्मृति मंधाना178*17115478812430.693773126.902366644100
हरमनप्रीत कौर209*18744432710330.253902+110.551186414+92+
ऋचा घोष95*8026139664*25.85975143.1702415849
जेमिमा रोड्रिग्स1311182228247629.412373119.00016631928

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का कुछ नहीं हो सकता! 8 विकेट से पाक को हराकर फाइनल में पहुंची श्रीलंका, अब भारत से हो सकता है सामना

स्मृति मंधाना ने एक मैच में बनाए 2 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, छक्कों का लगाया खास शतक, तो इस मामले में बनीं नंबर-1 क्रिकेटर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button