Sport : ये हैं महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-10 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय नाम शामिल #INA

Most Runs In Womens T20I : महिला T20I क्रिकेट में बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है. हाल ही में भारतीय स्टार स्मृति मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. लेकिन, अगर आप महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-10 बल्लेबाजों पर ध्यान देंगे, तो उसमें एक और भारतीय नाम भी शामिल है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको टॉप-10 नामों के बारे में बताते हैं…

10- मैग लेनिंग

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज मैग लेनिंग महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर्स की लिस्ट में 10वें नंबर पर आता है. लेनिंग ने 2010 से 2023 के बीच ऑस्ट्रेलिया की ओर से 132 मैच खेले, जिसकी 121 पारियों में 116.37 की स्ट्राइक रेट और 36.61 के औसत से 3405 रन बनाए. उनके बल्ले से 2 शतक और 15 अर्धशतक निकले. उन्होंने 405 चौके और 47 छक्के लगाए.

9- ईशा ओजा

महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर्स की लिस्ट में ईशा ओजा का नाम नौवें स्थान पर आता है. ईशा ने 2018 से अब तक 120 मैच खेले हैं, जिसकी 118 पारियों में 34.18 के औसत और 119.06 की स्ट्राइक रेट 3453 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 415 चौके और 59 छक्के निकले हैं.

8-स्टेफनी टेलर

इस लिस्ट में आठवें स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की स्टेफनी टेलर का नाम आता है. 2008 से अब तक टेलर ने 139 मैच खेले हैं, जिसकी 135 पारियों में उन्होंने 34.58 के औसत और 100.38 की स्ट्राइक रेट से 3666 रन बनाए. उनके बल्ले से 22 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 347 चौके और 49 छक्के लगाए.

7- डेनियल व्याट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की डेनियल व्याट महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं. व्याट ने 2010 से अब तक 187 मैचों की 166 पारियों में 130.50 की स्ट्राइक रेट और 24.47 के औसत से 3671 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 23 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 461 चौके और 47 छक्के लगाए.

6- बेथ मूनी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी बेथ मूनी का नाम इस लिस्ट में छठवें स्थान पर आता है. मूनी ने महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से 2016 से अब तक 125 मैच खेले हैं, जिसकी 119 पारियों में 41.57 के औसत और 125.47 की स्ट्राइक रेट से 3783 रन बनाए. उनके बल्ले से 2 शतक और 31 अर्धशतक निकले. उन्होंने 488 चौके और 20 छक्के लगाए.

5- सोफी डिवाइन

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की सोफी डिवाइन का नाम महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आते हैं. सोफी ने 2006 से अब तक न्यूजीलैंड के लिए 158 मैच खेले हैं, जिसकी 154 पारियों में 28.69 के औसत और 123.20 की स्ट्राइक रेट से 3817 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 24 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 353 चौके और 134 छक्के जड़े हैं.

4- चमारी अट्टापट्टू

श्रीलंका क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर आती हैं. अट्टापट्टू ने 172 मैचों की 169 पारियों में 114.89 की स्ट्राइक रेट से 4282 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 4 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 558 चौके और 120 छक्के जड़े हैं.

3- हरमनप्रीत कौर

इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का आता है. हरमन ने महिला T20I क्रिकेट में 209 मैच खेले हैं, जिसकी 187 पारियों में 110.55 की स्ट्राइक रेट और 30.25 के औसत से 4327 रन बनाए हैं. इस दौरान 1 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 414 चौके और 92 छक्के लगाए हैं.

2- सूजी बेट्स

महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का नाम आता है. सूजी ने 186 मुकाबलों की 178 पारियों में 108.60 की स्ट्राइक रेट और 28.83 के औसत से 4758 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 525 चौके और 35 छक्के निकले हैं.

1- स्मृति मंधाना

महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना ने अपने नाम कर लिया है. मंधाना ने 2013 से अब तक 178 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 171 पारियों में 30.69 के औसत और 126.90 की स्ट्राइक रेट से 4788 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 36 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 644 चौके और 100 छक्के लगाए हैं.

यहां देखें पूरी टॉप-10 लिस्ट

रैंकखिलाड़ीटीममैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट10050चौकेछक्के
1स्मृति मंधानाभारत178171478830.69126.90236644100
2सूजी बेट्सन्यूजीलैंड186178475828.83108.6012852535
3हरमनप्रीत कौरभारत209187432730.25110.5511841492
4चमारी अट्टापट्टूश्रीलंका172169428227.10114.89416558120
5सोफी डिवाइनन्यूजीलैंड158154381728.69123.20124353134
6बेथ मूनीऑस्ट्रेलिया125119378341.57125.4723148820
7डेनियल व्याटइंग्लैंड187166367124.47130.5032346147
8स्टेफनी टेलरवेस्टइंडीज139135366634.58100.3802234749
9ईशा ओजायूएई120118345334.18119.0651441559
10मैग लेनिंगऑस्ट्रेलिया132121340536.61116.3721540547

ये भी पढ़ें: शेफाली की बल्लेबाजी, नंदिनी और दीप्ति की गेंदबाजी का कमाल, बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गया भारत

ये हैं महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-10 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय नाम शामिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button