UP News: हिंदू परंपरा को आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश… पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद के बयान पर भड़के CM योगी – INA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की टिप्पणी की निंदा की और आरोप लगाया कि दक्षिणपंथी हिंदू सांप्रदायिकता की तुलना कट्टरपंथी वामपंथी उग्रवाद से करने वाला उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रेरणा विमर्श-2026: उत्कर्ष नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान कार्यक्रम के समापन समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग होते हैं, जो अपने पद को मर्यादा नहीं बना पाते है, उसे तोड़ना उनकी फितरत होती है. हामिद अंसारी जो उपराष्ट्रपति रहे हैं, उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बयान दिया.
सीएम योगी ने कहा कि हामिद अंसारी के वक्तव्य डरावने हैं, भारत और भारत की परंपरा के लिए हैं. ये बयान दुनिया में भारत की छवि खराब करने के लिए उस एजेंडे का हिस्सा है, जो एंटी इंडिया फोर्सेज के द्वारा निर्मात उसका दुष्प्रचार किया जाता है.
सीएम योगी ने कहा कि हामिद अंसारी के द्वारा शुद्ध रूप से भारत की सनातन परंपरा को कोसने, हिंदू परंपरा को अपमानित करने का कुत्सित प्रयास किया गया और हिंदू को आतंकवाद से जोड़ने का प्रयास किया गया.
सीएम योगी ने राहुल गांधी के छात्रों के गूंज कार्यक्रम का जिक्र करते हुएकहा किकांग्रेस के युवराज ने भी कल अपने झूठ के गूंज में जो आचरण किया वो पूरी नारी शक्ति का अपमान है. कोई भी सभ्य व्यक्ति, कोई भी सज्जन व्यक्ति, जिन लोगों ने मर्यादाओं को नहीं सीखा है, जो लोग “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” के भाव को न समझ सके. देश को उनसे कोई उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए. ये लोग पथभ्रष्ट लोग हैं, समाज में भ्रम पैदा कर अराजकता पैदा करना एक मात्र इनका लक्ष्य हो गया है.
जानें हामिद अंसारी ने क्या कहा था
बता दें कि हामिद अंसारी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि भारत में हिंदू सांप्रदायिकता, वामपंथ से ज्यादा बड़ा खतरा है.
उन्होंने एक पुस्तक का हवाला देते विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की एक मीटिंग में जवाहरलाल नेहरू की बात का जिक्र किया, जिसे विदेश सचिव गुंडेविया ने उस समय कहा था. उन्होंने कहा- मैं उन शब्दों को कोट करता हूं: भारत के लिए खतरा, ध्यान रहे, यह वामपंथ नहीं है. यह हिंदू राइट-विंग कम्युनलिज्म है.
हामिद अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की भारत के लिए खतरे वाली बातों का जिक्र किया था. साथ ही दिवंगत संवैधानिक विशेषज्ञ और लेखक एजी नूरानी की किताब द RSS: ए मेनेस टू इंडिया में उठाई गई चिंताओं का भी जिक्र किया. अंसारी ने कानून के जानकार और लेखक नूरानी के जीवन और कामों को याद करते हुए उन उभरते ट्रेंड्स पर चिंता जताई, जो सिविक नेशनलिज्म के सिद्धांत को चुनौती देते हैं.
VHP ने बताया देश की परंपराओं का अपमान
इससे पहले विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने पूर्व उपराष्ट्रपति के बयान को देश की परंपराओं का अपमान बताया. जैन ने कहा, “हामिद अंसारी ने एक बार फिर इस महान देश और इसकी शानदार परंपराओं को बेइज्जत करने की हिम्मत की है.”
उन्होंने कहा कि यहां रेडिकल लेफ्ट-विंग एक्सट्रीमिज्म से ज्यादा खतरनाक राइट-विंग हिंदू कम्युनलिज्म है, हामिद अंसारी ऐसा बयान देने की हिम्मत नहीं करते. ये वही हामिद अंसारी हैं जिन्होंने एक बार कहा था कि भारत में मुसलमान असुरक्षित महसूस करते हैं, वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं हैं. हम इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं.”
जैन ने आगे कहा, “अगर दुनिया में सबसे ज्यादा मस्जिदें किसी जगह पर हैं, तो वह मेरा देश भारत है. उन्होंने पहले भी राम जन्मभूमि मामले पर आए फैसले की आलोचना की थी; वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं थे… हम इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं.”
ये भी पढ़ें- दंगे बीते दिनों की बात, बेटी से छेड़छाड़ यानी मौत का फरमान लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
हिंदू परंपरा को आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश… पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद के बयान पर भड़के CM योगी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,