UP News: ‘डॉक्टर’ बने मंत्री जी! बुजुर्ग के पैर में आया मोच, खुद अपने हाथों से कराने लगे एक्साइज; वीडियो वायरल – INA

उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही खुद अपने हाथों से एक बुजुर्ग का पैर पकड़ कर एक्साइज करा रहे हैं और उन्हें एक्सरसाइज करने का तरीका समझा रहे हैं. यह वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और बाद में सोशल मीडिया में डाल दिया. अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. घटना देवरिया जिले के विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा का है.
जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही अपने गृह जिले देवरिया में भ्रमण पर निकले थे. इस दौरान पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान वह सखनी गांव में रहने वाले बुजुर्ग लखीचंद्र विश्वकर्मा के घर पहुंचे. पता चला कि उनके पैर में मोच आई है. यह सुनते ही मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संवेदनशीलता दिखाई और खुद उठकर बुजुर्ग के पैर पकड़ लिए. फिर अपने हाथ से उनके पैरों की एक्सराइज कराते हुए उन्हें भविष्य के लिए टिप्स भी दिया.
वायरल हो रहा वीडियो
इस घटनाक्रम के दौरान मंत्री के साथ काफी संख्या में लोग भी चल रहे थे. इन्हीं में से किसी व्यक्ति ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया. जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुजुर्ग के पैर को सही तरीके से घुमाने, हिलाने और मोच से राहत पाने के लिए स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करके दिखा रहे हैं.
दर्द कम होने का बताया उपाय
इस दौरान मंत्री ने बुजुर्ग से काफी देर तक बातचीत की. उन्हें बताया कि पैर को कैसे धीरे-धीरे हिलाना है. इससे पैर का सूजन और दर्द कम हो सकेगा. बता दें कि जिले में जब भी योग शिविर का आयोजन होता है, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. उन्होंने बुजुर्ग लखीचंद्र विश्वकर्मा को भी योग करने की सलाह दी. वायरल वीडियो को देखकर लोग मंत्री सूर्य प्रताप शाही की तारीफ कर रहे हैं.
‘डॉक्टर’ बने मंत्री जी! बुजुर्ग के पैर में आया मोच, खुद अपने हाथों से कराने लगे एक्साइज; वीडियो वायरल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,