Sport : उमेश यादव का विदर्भ क्रिकेट से टूटा 18 साल का नाता, जानिए अब किस नई टीम के लिए खेलते आएंगे नजर #INA

Umesh Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) से नाता तोड़ लिया है. उन्होंने आगामी घरेलू सत्र 2026-27 में किसी अन्य राज्य की टीम से खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त कर लिया है. 38 साल के तेज गेंदबाज ने उमेश यादव ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वे अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं और हाल ही में उनका कुछ अन्य राज्य संघों के साथ बातचीत चल रही है. 

उमेश यादव ने छोड़ा विदर्भ टीम का साथ

उमेश यादव का विदर्भ टीम छोड़ने का फैसला अचानक नहीं आया है. विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ता उनके भविष्य और टीम में उनकी भूमिका को लेकर कोई साफ तस्वीर सामने नहीं रख रहे थे. घरेलू क्रिकेट में विदर्भ को दो बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले उमेश यादव अब एक नई चुनौती और बेहतर अवसरों की तलाश में हैं. 

द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान उमेश यादव ने अपने इस बड़े फैसले की पुष्टि की. उन्होंने कहा, “मैंने विदर्भ टीम से आगे बढ़ने का फैसला किया है. मुझे विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है. फिलहाल मैं कुछ अन्य राज्य क्रिकेट संघों के साथ बातचीत कर रहा हूं और जल्द ही तय करूंगा कि आगामी सीजन में मुझे किस टीम का प्रतिनिधित्व करना है. 

विदर्भ के लिए शानदार रहा है उमेश का सफर

नागपुर से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले उमेश यादव ने साल 2008 में मध्य प्रदेश के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. अपने पहले ही रणजी सीजन में उन्होंने 14.60 की अविश्वसनीय औसत से 20 विकेट चटकाए थे, जिसके बाद वह अपनी रफ्तार के दम पर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी. विदर्भ टीम के साथ उनका सफर बेहद ऐतिहासिक रहा.उन्होंने टीम को भारतीय घरेलू क्रिकेट के टॉप पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: 8 साल में सिर्फ 2 टेस्ट…पिछले एक साल में सिर्फ 1 मैच, क्या टीम इंडिया के सबसे ‘लकी मैदान’ को भूल गया BCCI?

उमेश यादव का विदर्भ क्रिकेट से टूटा 18 साल का नाता, जानिए अब किस नई टीम के लिए खेलते आएंगे नजर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button