यूपी – नौकरी की अवैध एजेंसियां: हर दिन शिकार हो रहे यूपी के तीन नागरिक, खाड़ी देशों से जुड़े अधिकतर मामले – INA

विदेश में नौकरी का सपना लेकर जाने वाले उत्तर प्रदेश के करीब तीन नागरिक रोजाना अवैध भर्ती एजेंसियों और दलालों के चंगुल में फंस रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रेंट्स (पीओई) कार्यालय लखनऊ में हर दिन औसतन दो से तीन शिकायतें पहुंच रही हैं। इनमें ज्यादातर शिकायतें खाड़ी देशों में नौकरी के नाम पर ठगी और विदेश पहुंचने के बाद परेशान किए जाने से जुड़ी हैं। जो शख्स अवैध तरीके से पहुंचते हैं उनको वापस लाना मंत्रालय के लिए चुनौती बन जाता है।




पीओई कार्यालय में पहुंच रही शिकायतों के मुताबिक युवाओं को विदेश में अच्छी नौकरी और मोटी तनख्वाह का झांसा देकर रकम वसूली जाती है। कई मामलों में युवाओं को रोजगार के लिए टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज दिया जाता है। वहां पहुंचने के बाद उन्हें नौकरी नहीं मिलती। कुछ मामलों में एजेंट से तय रकम देने के बाद भी अनुबंध में बताए गए वेतन से कम भुगतान किया जाता है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button