Sports- जब एक फैसले से बदली जिंदगी: जापान में नौकरी से शुरू हुआ सफर, क्रिकेट के जुनून ने अभिषेक आनंद को दिलाई पहचान -#INA


भारत में नौकरी और क्रिकेट दोनों जारी रखने का सपना देखने वाले अभिषेक आनंद ने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह जापान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनेंगे। कॉलेज प्लेसमेंट के दौरान जापानी कंपनियों के इंटरव्यू से शुरू हुआ उनका सफर एक्सेंचर जापान की नौकरी तक पहुंचा और इसके बाद क्रिकेट ने उन्हें जापान की राष्ट्रीय टीम तक पहुंचा दिया।