Sport : सुबह-सुबह सजने वाली है क्रिकेट की महफिल! भारत-जापान T20I मैच को टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव #INA

India vs Japan: भारत और जापान के बीच एक ऐतिहासिक क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है. क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत और जापान की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं. एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जापान पहुंच चुकी है. हालांकि, एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. चूंकि यह मैच सुबह के समय शुरू होगा, इसलिए फैंस को इसे लाइव देखने के लिए ब्रॉडकास्ट की पूरी डिटेल्स अभी से जान लेनी चाहिए.
सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा भारत बनाम जापान का मैच
भारत और जापान के बीच यह ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जबकि इससे ठीक आधा घंटा पहले यानी सुबह 9:00 बजे टॉस उछाला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए इस मैच की अहमियत किसी बड़े वॉर्मअप मैच जैसी होगी, क्योंकि इस टीम के लगभग सभी खिलाड़ी आगामी एशियन गेम्स में भी भारत की ओर से खेलते नजर आएंगे. जहां भारतीय टीम को वहां की परिस्थितियों को समझने का मौका मिलेगा, वहीं जापानी टीम के लिए भी यह खुद को आजमाने का शानदार अवसर है. भले ही इसे तैयारियों के लिहाज से देखा जा रहा हो, लेकिन चूंकि यह एक आधिकारिक टी20 इंटरनेशनल मैच है, इसलिए खिलाड़ियों का प्रदर्शन और इस मैच के आंकड़े उनके इंटरनेशनल रिकॉर्ड में हमेशा के लिए दर्ज किए जाएंगे.
Which authentic Japanese dish would you recommend for Washington Sundar? 🤔
Let us know in the comments 👇#TeamIndiaInJapan | @Sundarwashi5 | @CricketJapan pic.twitter.com/YjVK5nlnhk
— BCCI (@BCCI) September 21, 2026
कहां लाइव देखें भारत बनाम जापान क्रिकेट मैच लाइव?
भारत और जापान के बीच होने वाले ऐतिहासिक टी20I मैच का लाइव लुत्फ उठाने के लिए क्रिकेट फैंस को इस बार अपने ब्रॉडकास्टिंग चैनल्स और ऐप्स को बदलना होगा. अगर आप इस मुकाबले को टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं, तो यह सिर्फ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ही प्रसारित किया जाएगा.
वहीं, जो फैंस मैच को मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन स्ट्रीम करना चाहते हैं, उनके लिए यह मैच फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा.
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जापान के खिलाफ मैच से पहले बड़ा बयान दिया है. अय्यर ने कहा, “जापान बहुत खूबसूरत है. जैसे ही हम यहां उतरे, तभी से हमने देखा कि यहां के लोग काफी मिलनसार और मददगार स्वभाव के हैं। यहां मेहमाननवाजी और देखरेख काफी अच्छी है. अभी यहां के बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन एक देश के तौर पर जापान और उसके टोक्यो शहर के बारे में मैंने जो कुछ भी सुना है, वह बहुत अच्छा है. हम भी इसे एक्सप्लोर करना चाहेंगे. यह मुकाबला हमारे लिए काफी रोमांचक और एक्साइटिंग होने वाला है. यह पहली बार है जब हम उनके साथ खेलने वाले हैं. हम यहां की विकेट और कंडीशन के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन हम एक बेहतरीन मैच होने की उम्मीद करते हैं.
🗣️ 𝗜𝘁’𝘀 𝗴𝗼𝗶𝗻𝗴 𝘁𝗼 𝗯𝗲 𝗮 𝘁𝗵𝗿𝗶𝗹𝗹𝗶𝗻𝗴 𝗮𝗻𝗱 𝗲𝘅𝗰𝗶𝘁𝗶𝗻𝗴 𝗺𝗮𝘁𝗰𝗵 𝗳𝗼𝗿 𝘂𝘀
🎥 #TeamIndia have arrived in Japan and Captain Shreyas Iyer @ShreyasIyer15 is looking forward . the historic one-off T20I 🇮🇳🤝🇯🇵@CricketJapan pic.twitter.com/PZUo9kiCQ9
— BCCI (@BCCI) September 21, 2026
एकमात्र T20I मैच के लिए भारत और जापान का स्क्वाड:
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी.
जापान की टीम का पूरा स्क्वाड: केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न.
यह भी पढ़ें: IND W vs SL W : श्रीलंका की इन 3 खिलाड़ियों से सावधान नहीं रही टीम इंडिया तो हाथ से छिन सकता है गोल्ड मेडल, देखें खतरनाक आंकड़े
सुबह-सुबह सजने वाली है क्रिकेट की महफिल! भारत-जापान T20I मैच को टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,