Sport : भारत-जापान ऐतिहासिक T20I मैच पर मंडराया 'दुजुआन' तूफान का खतरा, टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द #INA

India vs Japan Cricket Match: भारत और जापान के बीच होने वाले ऐतिहासिक टी20 मुकाबले पर खराब मौसम का साया मंडरा रहा है. 22 सितंबर 2026 को खेले जाने वाले इस मैच से ठीक पहले चक्रवाती तूफान ‘दुजुआन’ (Typhoon Dujuan) के कारण जापान के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस तूफान ने न सिर्फ एशियन गेम्स की कुछ प्रतियोगिताओं को प्रभावित किया है, बल्कि भारत-जापान के इस यादगार क्रिकेट मैच के आयोजन पर भी अनिश्चितता के बादल खड़े कर दिए हैं.

तूफान ‘दुजुआन’ का असर और रद्द हुआ प्रैक्टिस सेशन

जापान के प्रशांत तटीय इलाकों और कांतो क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे खतरनाक चक्रवाती तूफान ‘दुजुआन’ की वजह से सोमवार को सानो शहर में भारी बारिश हुई. इस खराब मौसम के कारण भारतीय क्रिकेट टीम को अपना प्रैक्टिस सेशन रद्द करना पड़ा. कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को मैच से पहले मैदान पर उतरकर वहां की पिच और माहौल को समझने का आखिरी मौका भी नहीं मिल सका. खुद कप्तान अय्यर ने माना कि भारतीय खिलाड़ियों को यहां की विकेट और कंडीशन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है. 

गीली आउटफील्ड और टॉस में देरी की आशंका

यह मुकाबला तोचिगी प्रांत के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मैदान की आउटफील्ड पूरी तरह गीली हो चुकी है और उसमें पानी भर गया है. खराब मौसम की वजह से इसी मैदान पर होने वाला जापान और हांगकांग का पिछला मैच भी बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा था. ऐसे में हालात को देखते हुए मंगलवार सुबह होने वाले इस मुकाबले में टॉस के समय (सुबह 9:00 बजे) देरी होना लगभग तय है. 

मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, मंगलवार को तूफान का मुख्य असर इस इलाके से थोड़ा आगे निकल सकता है, जिससे क्रिकेट फैंस के लिए राहत की हल्की उम्मीद जगी है. हालांकि, मैच के दिन आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और 25 से 35 प्रतिशत बारिश होने की आशंका बनी हुई है. अगर मैदान समय पर नहीं सूखता है या फिर से बारिश शुरू हो जाती है, तो मैच के ओवर कम किए जा सकते हैं. इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए कोई भी रिजर्व-डे नहीं रखा गया है, इसलिए नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम तय न्यूनतम ओवर खेलना जरूरी होगा, जिसके लिए DLS (डकवर्थ-लुईस) नियम का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

इस मैच को लेकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जापान के खिलाफ मैच ऐतिहासिक मैच से पहले बड़ा बयान दिया है. अय्यर ने कहा, “जापान बहुत खूबसूरत है. जैसे ही हम यहां उतरे, तभी से हमने देखा कि यहां के लोग काफी मिलनसार और मददगार स्वभाव के हैं। यहां मेहमाननवाजी और देखरेख काफी अच्छी है. अभी यहां के बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन एक देश के तौर पर जापान और उसके टोक्यो शहर के बारे में मैंने जो कुछ भी सुना है, वह बहुत अच्छा है. हम भी इसे एक्सप्लोर करना चाहेंगे. यह मुकाबला हमारे लिए काफी रोमांचक और एक्साइटिंग होने वाला है. यह पहली बार है जब हम उनके साथ खेलने वाले हैं. हम यहां की विकेट और कंडीशन के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन हम एक बेहतरीन मैच होने की उम्मीद करते हैं.

यह भी पढ़ें:  Explainer: IIT कानपुर से डिग्री, एक्सेंचर में जॉब… अब जापान से खेल रहे इंटरनेशनल क्रिकेट, जानें बिहार के लाल अभिषेक आनंद की कहानी

भारत-जापान ऐतिहासिक T20I मैच पर मंडराया 'दुजुआन' तूफान का खतरा, टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button