Sport : जोनाथन ट्रॉट को बनाया गया इंग्लैंड लायंस का नया हेड कोच, एंड्रयू फ्लिंटॉफ की लेंगे जगह #INA

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को इंग्लैंड लायंस टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है. ट्रॉट आगामी सर्दियों के सीजन में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के दौरों पर लायंस टीम के कोचिंग स्टाफ की कमान संभालेंगे. वे टीम के पूर्व कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ की जगह लेंगे, जिन्होंने अगस्त 2026 की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
जोनाथन ट्रॉट बने इंग्लैंड लायंस का नया हेड कोच
21 सितंबर 2026 को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर ट्रॉट के नाम पर मुहर लगाई. इससे पहले, श्रीलंका के खिलाफ लायंस टीम की दो टी20 मैचों की जीत में ट्रॉट ने कार्यवाहक कोच के रूप में बेहतरीन भूमिका निभाई थी, जिसके बाद उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बोर्ड ने उन्हें स्थायी रूप से यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है.
जोनाथन ट्रॉट ने इस साल फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त होने के बाद अफगानिस्तान टीम के हेड कोच का पद छोड़ दिया था. इसके बाद उन्होंने गर्मियों के सीजन में कम समय के लिए कई अन्य टीमों के साथ काम किया, जिसमें आयरलैंड और ग्लेमॉर्गन क्रिकेट क्लब शामिल हैं. ऐसे में इंग्लैंड लायंस टीम के साथ मिली यह स्थायी जिम्मेदारी उनके कोचिंग करियर के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है.
🦁 Welcome, @Trotty! 👋
Full story here: https://t.co/0jpyZRxu8u pic.twitter.com/KDP4tY5p7M
— England Cricket (@englandcricket) September 21, 2026
दूसरी ओर, दिग्गज एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अगस्त में लायंस के हेड कोच का पद छोड़ने का फैसला किया था. उन्होंने यह कदम ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी थंडर फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच बनने का अपना कॉन्ट्रैक्ट फाइनल करने के तुरंत बाद उठाया था, जिसके कारण अब लायंस टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी ट्रॉट के हाथों में आ गई है.
जोनाथन ट्रॉट को बनाया गया इंग्लैंड लायंस का नया हेड कोच, एंड्रयू फ्लिंटॉफ की लेंगे जगह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,